एक्सप्लोरर

बक्सर से टाटा नगर जा रही दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, ट्रेन में मच गई अफरा-तफरी

Train Fire: दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के बाद ट्रेन को रोक लिया गया. फिलहाल इस घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

Danapur Superfast Express Fire: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार (05 मार्च, 2025) को दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई. बिहार के बक्सर से झारखंड के टाटानगर जा रही ट्रेन के जनरल कोच में पुरुलिया जिले के छर्रा स्टेशन से पहले ये आग लगी. 

ट्रेन के जनरल कोच के वाशरूम में आग लगी थी, जिसे तत्काल बुझा दिया गया लेकिन एतिहातन ट्रेन को अभी रोका गया. जानकारी के अनुसार, जांच के बाद अब से आधे घंटे के अंदर ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया. घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. रेलवे सूत्रों ने बताया कि आग बुझाने और सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को टाटानगर की ओर रवाना कर दिया गया, जबकि जले हुए कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया.

आग लगने के बाद दूसरी बोगी में भागे यात्री

ये ट्रेन बक्सर से दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर खुली. इसके बाद ट्रेन पुरुलिया रुकने वाली थी लेकिन उससे पहले छर्रा स्टेशन से पहले कुछ दूरी पर ही ट्रेन के एक कोच के वॉशरूम में आग लगने घटना हो गई. आग लगने के बाद यात्री अपनी जान बचाने के लिए दूसरी बोगी में भागने लगे और अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बाद में चेन पुलिंग करके लोगों ने ट्रेन को रोका और तत्काल ड्राइवर को इसकी सूचना दी.  

गुजरात में बुलेट ट्रेन स्टेशन पर भी लगी थी आग

इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में निर्माणाधीन साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन पर भीषण आग लगी थी. घटना के बाद आपातकालीन सेवाएं पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. इस प्रोजेक्ट से जुड़ी एजेंसी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने बताया था कि निर्माण स्थल के एक हिस्से की छत पर आग लगने की सूचना मिली थी. एजेंसी ने कहा कि अस्थायी शटरिंग के काम से निकली वेल्डिंग की चिंगारी से आग लगी थी.

ये भी पढ़ें: High Speed Train: 'कितनी रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन होती है हाई स्पीड', इंडियन रेलवे ने खुद बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget