एक्सप्लोरर

AAP नेता आशुतोष के खिलाफ दर्ज होगी FIR, गांधी, नेहरू, अटल पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

आरोप है कि 2016 में एक ब्लॉग में आशुतोष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी किया था.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ( आप ) नेता आशुतोष के खिलाफ एक अदालत ने अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. आरोप है कि 2016 में एक ब्लॉग में आशुतोष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की थी.

सेक्स स्कैंडल में आप के एक विधायक का नाम सामने आने के बाद उनका बचाव करते हुए आशुतोष ने एक ब्लॉग लिखा था और उन्होंने इसमें इन पूर्व नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये थे. इस मामले में आशुतोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर अदालत ने यह निर्देश दिया.

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एकता गाबा ने कहा कि आशुतोष महात्मा गांधी की छवि को ठेस पहुंचाकर और युवाओं के दिमाग को भ्रमित करके लोगों का ध्यान हासिल करने की कोशिश कर रहे थे, जो कि मेरी नजर में एक संज्ञेय अपराध है.

अदालत ने कहा, ‘‘इसलिए, मैंने पाया कि इस मौजूदा मामले में प्रथम दृष्टया आईपीसी की धाराओं 292 और 293 के तहत संज्ञेय अपराध में एफआईआर दर्ज करने के लिए पर्याप्त आधार है. बेगमपुर के थाना प्रभारी को आशुतोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये जाते हैं और कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामले की जांच की जाए.’’

योगेन्द्र नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने आशुतोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी. आशुतोष ने 2016 में लिखे ब्लॉग में आप के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार का बचाव किया था. संदीप कुमार को बलात्कार के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.

बता दें कि संदीप कुमार की एक सीडी सामने आई थी जिसमें वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे. आशुतोष ने कुमार का बचाव करते हुए कथित रूप से कहा था कि महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के महिलाओं के साथ कथित रिश्ते थे. अदालत ने कहा कि आप नेता के इस कृत्य की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत अनदेखी नहीं की जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक मनु सिंघवी ने निरहुआ, पवन सिंह को घेरा, 'आत्म-मंथन करना चाहिए कि...'
अभिषेक मनु सिंघवी ने निरहुआ, पवन सिंह को घेरा, 'आत्म-मंथन करना चाहिए कि...'
मंगलुरु का रेल इलाका 3 की बजाय एक जोन में होगा तब्दील, रेलवे का बड़ा फैसला
मंगलुरु का रेल इलाका 3 की बजाय एक जोन में होगा तब्दील, रेलवे का बड़ा फैसला
गौरव गोगोई के आरोपों पर असम CM हिमंता का पलटवार, बोले- कांग्रेस की वास्तविकता...
गौरव गोगोई के आरोपों पर असम CM हिमंता का पलटवार, बोले- कांग्रेस की वास्तविकता...
जमुई कांड: नाबालिग से बदसलूकी केस में बड़ा एक्शन, अब तक क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी
जमुई कांड: नाबालिग से बदसलूकी केस में बड़ा एक्शन, अब तक क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी

वीडियोज

आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?
जमुई की घटना पर जवाब कौन देगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 F के संकट से जूझ रही दुनिया, एस जयशंकर ने UNGA में बताया समाधान
4 F के संकट से जूझ रही दुनिया, एस जयशंकर ने UNGA में बताया समाधान
इटली में बुर्का बैन पर वारिस पठान का तंज, 'PM मोदी ने मेलोडी खिलाते समय कहा होगा...'
इटली में बुर्का बैन पर वारिस पठान का तंज, 'PM मोदी ने मेलोडी खिलाते समय कहा होगा...'
Jio Hotstar का धमाका, नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, रिलीज हुईं साउथ-बॉलीवुड की 12 फिल्में
जियो हॉटस्टार का धमाका, नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, रिलीज हुईं साउथ-बॉलीवुड की 12 फिल्में
रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता
रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता
जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'
जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'
IIT बॉम्बे सुसाइड केस: फैकल्टी ने निकाला मार्च, हटाए गए प्रोफेसर का किया समर्थन
IIT बॉम्बे सुसाइड केस: फैकल्टी ने निकाला मार्च, हटाए गए प्रोफेसर का किया समर्थन
राम मंदिर चढ़ावा: CCTV में कैद चोरी की 105 घटनाएं, SIT को SC से चार्जशीट फाइल की इजाजत
राम मंदिर चढ़ावा: CCTV में कैद चोरी की 105 घटनाएं, SIT को SC से चार्जशीट फाइल की इजाजत
5 सीटर अल्टो को बना डाला जिप्सी, मिस्त्री की कलाकारी देख यूजर्स ने पीटा सिर
5 सीटर अल्टो को बना डाला जिप्सी, मिस्त्री की कलाकारी देख यूजर्स ने पीटा सिर
Embed widget