एक्सप्लोरर

CDS बिपिन रावत की मौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अब मध्य प्रदेश में दो के खिलाफ FIR दर्ज

MP Ratlam: जनरल रावत का निधन 8 दिसंबर को तमिलनाडु में भारतीय वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हो गया था. इसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार जनरल रावत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं.

CDS Bipin Rawat Death: मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिस ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की मौत पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (बी) (राष्ट्रीय एकता के खिलाफ प्रभाव डालने वाले भाषण देना या लांछन लगाना) और 504 (शांति भंग को भड़काने के लिए जानबूझकर अपमान) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि दोनों युवकों ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी.

FIR में लिखा है, "मेरा भारत महान नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में किसी ने सीडीएस बिपिन रावत के खिलाफ देश की अखंडता और शांति भंग करने के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की. मैं (शिकायतकर्ता) उन संदेशों के स्क्रीनशॉट जमा करता हूं." 

भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 अन्य लोगों की 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. जनरल बिपिन रावत की पत्नी मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीं. उनके पिता (दिवंगत) मृगेंद्र सिंह शहडोल जिले के सुहागपुर कस्बे के रियासतदार थे. 

राजस्थान में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 2 लोग गिरफ्तार
इससे पहले राजस्थान पुलिस ने जनरल बिपिन रावत और अन्य के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मनीष कुमार मीणा और जीवन लाल के रूप में हुई है. प्रतापगढ़ एसपी अमृता दुहन ने कहा कि मीणा ने 9 दिसंबर को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए लोगों पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. 

वहीं कर्नाटक में भी अपमानजनक पोस्ट डालने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से मैसुरु का रहने वाला है और अस्पताल में लैब तकनीशियन का काम करता है. यह गिरफ्तारी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और राज्य के गृहमंत्री अरगा जनेंद्र की चेतावनी की पृष्ठभूमि हुई. गृहमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद से कहा कि जो इस तरह की टिप्पणी पोस्ट कर रहे हैं उनकी पहचान कर दंडित किया जाए.

ये भी पढ़ें-
वीर सैनिकों के नाम पर रखा जाएगा छावनियों की सड़कों और इमारतों का नाम, रक्षा मंत्री ने किया एलान

देश में Omicron के 14 नए मामले, 87 हुई संक्रमितों की संख्या, केंद्रीय गृह सचिव ने की समीक्षा बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
CJP Protest LIVE: संसद भवन के सामने प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, CJP बोली- 'दमन की बजाय...'
LIVE: संसद भवन के सामने प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, CJP बोली- 'दमन की बजाय...'
Abhijeet Dipke: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल
सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल

वीडियोज

Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget