एक्सप्लोरर

आपत्तिजनक भाषण मामला: शरजील उस्मानी के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की मांग के साथ बीजेपी हुई आक्रामक

मंगलवार देर रात शरजील उस्मानी के खिलाफ हिंदू समाज की भावना आहत करने के आरोप में पुणे में एक एफआईआर दर्ज हुई है. पुणे बीजेपी ने पुणे पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और उस्मानी की तुरंत गिरफ्तार की मांग वाला ज्ञापन सौंपा.

मुंबई: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी के विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने शरजील की गिरफ्तारी की मांग तेज करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है. बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडे ने बयान जारी कर कहा है कि हिंदुओं को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले शरजील को अगर महाराष्ट्र सरकार गिरफ्तार नहीं करती तो सीएम आवास के बाहर बैठकर आंदोलन करेंगे.

बता दें कि पुणे में 2 साल पहले हुई यलगार परिषद में विवाद हुआ हो गया था. जिसके बाद पुणे पुलिस ने इस कार्यक्रम पर रोक लगा दी थी. लेकिन इस बार रिटायर्ड जस्टिस बीजी कोलसे पाटिल ने फिर एक बार पुणे में यलगार परिषद के आयोजन को लेकर पुणे पुलिस से इजाजत मांगी. लेकिन 30 दिसंबर की जगह 30 जनवरी को आयोजन करने की इजाजत दे दी गई. इस प्रोग्राम में कई बुद्धिजीवियों को अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया गया था. इसमें मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर भी कई वक्ताओं ने अपनी बातें रखीं. इसी दौरान शरजील उस्मानी ने लिंचिंग का उदाहरण देते हुए हिंदू समाज की बदलती मानसिकता पर टिप्पणी की जिस पर बवाल हो गया. कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक बयान करार दिया है.

फडणवीस के पत्र के बाद हरकत में आइ उद्धव सरकार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने भी शरजील उस्मानी के विवादित बयान पर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी. फडणवीस के लिखे पत्र के बाद सरकार एक्शन में नजर आई. मंगलवार देर रात पुणे में शरजील उस्मानी के खिलाफ हिंदू समाज की भावना आहत करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है.

शरजील उस्मानी की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी चौतरफा सरकार पर दबाव बनाती हुई दिख रही है. इस कड़ी में आज पुणे बीजेपी ने पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता से मुलाकात कर उस्मानी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है.

सूत्रों के मुताबिक हिंदू समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सीएम उद्धव ठाकरे भी इस मामले को लेकर सख्त हैं. लेकिन सवाल अभी बना हुआ है कि केवल एफआईआर दर्ज कर पुणे पुलिस खानापूर्ति करेगी या वाकई में शरजील की गिरफ्तारी जल्द हो पाएगी.

आंदोलन के बीच दिल्ली की किलेबंदी पर राहुल ने उठाया सवाल, कहा- क्या सरकार किसानों से डरती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'यह एक बड़ा झटका है', कर्नाटक MLC चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का रिएक्शन
'यह एक बड़ा झटका है', कर्नाटक MLC चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का रिएक्शन
ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री रीसिंग से मुलाकात, जयशंकर बोले- 'हमारे सहयोग का लंबा इतिहास..'
ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री रीसिंग से मुलाकात, जयशंकर बोले- 'हमारे सहयोग का लंबा इतिहास..'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget