एक्सप्लोरर

UP: बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया हेड के खिलाफ FIR, अखिलेश बोले- बीजेपी सरकार में न्याय की उम्मीद मत रखिए

इसके पहले ऋचा राजपूत (Richa Rajpoot) की शिकायत पर सपा के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे.

FIR On Richa Rajpoot: समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल चलाने वाले मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद सपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंच गए. इस बीच लखनऊ पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया हेड ऋचा राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. सपा की शिकायत में ऋचा राजपूत पर ट्वीट में सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाया गया है.

इसके पहले लखनऊ पुलिस ने सपा का ट्विटर हैंडल चलाने वाले मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया था. लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसपी शिरडकर ने इस संबंध में बताया एक राजनीतिक दल के सोशल मीडिया हैंडल द्वारा पत्रकारों और भाजपा प्रवक्ताओं और उनके परिजनों के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। इस सम्बंध में कई एफ़आईआर दर्ज की गईं. इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जमा किए गए और आज मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ़्तारी की गई.

ऋचा राजपूत के खिलाफ केस

उन्होंने आगे जानकारी दी कि रविवार (8 जनवरी) को सपा की ओर से ऋचा राजपूत के ख़िलाफ़ तहरीर दी गई थी जिसमें एफआईआर दर्ज की गई है. जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी.

कमिश्नर ने बताया सपा नेता की शिकायत पर डॉ. ऋचा राजपूत के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर मामला दर्ज किया गया है. हम जांच कर रहे हैं. महिलाओं के खिलाफ जहां भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल होता है, उन सभी मामलों में एक्शन लेना सरकार की प्राथमिकता है. सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस बीजेपी कार्यकर्ता की तरह- अखिलेश

सपा का सोशल मीडिया हैंडल करने वाले की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव खुद पुलिस मुख्यालय पहुंचे. अखिलेश यादव ने कहा "पुलिस से लेकर प्रशासन तक, हर कोई बीजेपी कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहा है. उनका कानून, नियम और न्याय से कोई लेना-देना नहीं है. जब मैं पुलिस मुख्यालय पहुंचा तो वहां कोई दिखाई नहीं दे रहा था. यह पूरी तरह से खाली था. अगर वहां पर जनता को सुनने के लिए कोई नहीं है तो कल्पना कीजिए यूपी में किसकी सुनी जाती होगी."

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने आगे कहा- "भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद मत रखिए. पुलिस प्रशासन उसके साथ है जो अन्याय कर रहा है झूठ बोल रहा है. जो सच बोलेगा वे सजा पाएगा. भाजपा जानबूझ कर गलत भाषा इस्तेमाल कराती है, गलत भाषा लिखवाती है जिससे दूसरे लोग भी उन्हें जवाब दें. पुलिस भाजपा की कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है. हमारी मांग थी की भाजपा के जिन लोगों ने गलत भाषा का प्रयोग किया उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो. उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी."

अखिलेश यादव के आरोपों पर पुलिस

अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से इनकार कर दिया था. पूर्व सीएम ने कहा कि हम पुलिस की चाय नहीं पिएंगे. हम बाहर से चाय लाएंगे. पुलिस ने चाय में जहर दे दिया तो. अखिलेश के आरोपों पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि अखिलेश यादव ने बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में चाय पी. सभी ने उनके साथ अच्छा व्यवहार किया. सभी वरिष्ठ अधिकारी यहां थे. उन्हें अच्छे से सुना गया और सारी बात समझाई गई. वह संतुष्ट होने के बाद यहां से गए.

यह भी पढ़ें

Lucknow: 'गाली गलौज करने वाले शख्स को बचाने पहुंचे अखिलेश यादव', बीजेपी ने लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब तक गृहमंत्री... संसद में जारी डेडलॉक पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
जब तक गृहमंत्री... संसद में जारी डेडलॉक पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कर पाएंगे विदेश यात्रा
अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कर पाएंगे विदेश यात्रा
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार
'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget