एक्सप्लोरर

Lucknow: 'गाली गलौज करने वाले शख्स को बचाने पहुंचे अखिलेश यादव', बीजेपी ने लगाया आरोप

Lucknow News: बीजेपी नेता ऋचा राजपूत ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता महिलाओं पर हर जगह गलत टिप्पणियां करते हैं. मैं पिछड़ी जाति की महिला हूं, तो यह आपको अधिकार नहीं देता कि आप पिछड़ी जाति का अपमान करें.  

UP News: समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पर रविवार को सपा सुप्रीमो और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे. इस पर बीजेपी ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. 

 मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद मिलने पहुंचे अखिलेश यादव को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत ने कहा कि एक गाली गलौज करने वाले व्यक्ति को बचाने के लिए अखिलेश यादव पुलिस हेडक्वार्टर पहुंच गए. यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है. 

यूपी पुलिस को दिया धन्यवाद 

ऋचा राजपूत ने आगे कहा कि सपा के कार्यकर्ता महिलाओं पर हर जगह गलत टिप्पणियां करते हैं. मैं पिछड़ी जाति की महिला हूं, तो यह आपको अधिकार नहीं देता कि आप पिछड़ी जाति का अपमान करें. उन्होंने आगे कहा कि मैं यूपी पुलिस का धन्यवाद देती हूं कि उस हैंडल को चलाने वाले व्यक्ति को घसीटकर निकाला. यह बाबा की सरकार है, न्याय होगा.  

हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज

बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत ने अपनी शिकायत में कहा कि समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जान से मारने और बलात्कार की धमकी दी जा रही है, मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की होगी. ऋचा की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया है. 

बता दें कि मनीष जगन अग्रवाल समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ट्विटर हैंडल के संचालक हैं. उन्हें लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मनीष पर समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है. लखनऊ हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने मनीष के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए हैं. समाजवादी पार्टी ने मनीष की गिरफ्तारी को निंदनीय और शर्मनाक बताया है.

इन धाराओं के तहत हुई है गिरफ्तारी

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज थाने में 451/22 धारा 153 A, 153 B, 295 A, 298, 420, 500, 501, 504, 505 (2), 506 आईपीसी और 66, 67, 67a और 67b IT एक्ट में नामजद अभियुक्त हैं. मषीष को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक मनीष के खिलाफ पहले भी थाना हजरतगंज में 08/22 धारा 153 A, 500, 504 IPC और 66, 67 IT Act में केस दर्ज हुआ था. उस मामले में साक्ष्यों के आधार चार्जशीट लगाई जा चुकी है. 

ये भी पढ़ें: Watch: 'हम बाहर की चाय पिएंगे, कहीं पुलिस चाय में जहर दे दे तो...', पुलिस मुख्यालय में बोले अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget