एक्सप्लोरर

दिल्ली में मास्क न पहनने पर अब लगेगा ₹2,000 का जुर्माना, प्राइवेट अस्पतालों के 80% ICU बेड कोरोना के लिये रिज़र्व किए गए

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली में अगर कोई मास्क नहीं पहनेगा तो उसके ऊपर ₹2,000 का जुर्माना लगाया जाएगा. अभी तक मास्क न पहनने पर ₹500 का जुर्माना होता था.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के गहराते संकट के बीच आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई अहम घोषणाएं की. दिल्ली में लोगों के मास्क ना पहनने को लेकर लापरवाही की कई तस्वीरें सामने आ रही थीं. इसे देखते हुए अब सरकार ने मास्क न पहनने वालों पर चार गुना जुर्माना लगाने का फैसला किया है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली में अगर कोई मास्क नहीं पहनेगा तो उसके ऊपर ₹2,000 का जुर्माना लगाया जाएगा. अभी तक मास्क न पहनने पर ₹500 का जुर्माना होता था. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उपराज्यपाल के साथ मिलकर यह फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री ने सभी दिल्ली वालों से मास्क पहने रखने की अपील की क्योंकि कोरोना संक्रमण से बचाव में अब तक मास्क ही सबसे कारगर उपाय माना गया है.

कोरोना के तेज़ी से बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए अस्पतालों में बेड्स, खासकर आईसीयू बेड्स की किल्लत की समस्या सामने आ रही थी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में अभी 7461 नॉन-आईसीयू बेड्स कोरोना के उपलब्ध हैं और करीब 446 आईसीयू बेड्स उपलब्ध हैं. कोर्ट के आदेश के बाद अब दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में 80% आईसीयू बेड्स कोरोना के लिये रिज़र्व किये जा रहे हैं जिससे करीब 300-400 आईसीयू बेड्स बढ़ सकते हैं. इसके साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में अब तक 50% नॉन-आईसीयू बेड्स कोरोना के लिये रिज़र्व किये गये थे जिन्हें बढ़ाकर 60% किया जा रहा है.

एक अन्य अहम घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि जितनी भी नॉन-क्रिटिकल प्लांड सर्जरी हैं उनको कुछ दिन के लिए टाला जा रहा है. इसके लिए अस्पतालों को निर्देश दे दिया गया है. दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में 663 अतिरिक्त आईसीयू बेड्स की व्यवस्था कर रही है, जिससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने 750 आईसीयू बेड देने का आश्वासन दिया है.केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों के मिलाकर करीब 1413 अन्य आईसीयू बेड्स उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे राहत मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संकट के समय में दिल्ली के डॉक्टर्स और नर्सेज का शुक्रिया किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह का शानदार प्रबंधन दिल्ली में हमारे डॉक्टर्स ने किया है वैसा दुनिया मे कहीं नहीं हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget