एक्सप्लोरर

PM Modi: 'यह छोटी उपलब्धि नहीं', पीएम मोदी ने शतरंज विश्व कप उपविजेता प्रज्ञानानंदा को दी बधाई

FIDE World Cup 2023: राष्ट्रपति, पीएम मोदी और सचिन तेंदुलकर समेत देश भर ने फिडे शतरंज विश्व कप उपविजेता आर प्रज्ञानानंदा को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी.

FIDE World Cup 2023 Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को चेस वर्ल्ड कप फाइनल में सिल्वर मेडल हासिल हुआ है. फिडे शतरंज विश्व कप उपविजेता आर प्रज्ञानानंदा को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक सभी लोगों ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें प्रज्ञानानंदा पर गर्व है. वहीं, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि प्रज्ञानानंदा ने हर भारतीय का दिल जीत लिया है. 

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "18 साल के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने फिडे विश्व कप फाइनल में पहुंचकर और उपविजेता रहकर हर भारतीय का दिल जीत लिया है. उन्होंने शतरंज के दिग्गजों का सामना करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया. मैं इस प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देती हूं. उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है. उनकी मां नागलक्ष्मी, वेलाम्मल स्कूल, उनके सभी मेंटोर और कोचों का विशेष तौर पर जिक्र करना होगा जिन्होंने चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच उनके इस असाधारण सफर में योगदान दिया .मैं प्रज्ञानानंदा को भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने के लिये शुभकामना देती हूं."

क्या बोले पीएम मोदी और पूर्व खेल मंत्री?

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, "हमें फिडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रज्ञानानंदा पर गर्व है. उन्होंने असाधारण कौशल का प्रदर्शन कर मैग्नस कार्लसन जैसे दिग्गज को फाइनल में कड़ी टक्कर दी. यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. उन्हें आगामी टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाए." इसके साथ ही पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौ़ड़ ने लिखा ,‘‘ आप जीतते हैं या सीखते हैं. आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 140 करोड़ भारतीयों के दिल जीते. यही मायने रखता है.’’

खिलाड़ियों और अभिनेताओं से भी मिली बधाई 

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा,‘‘ असाधारण टूर्नामेंट के लिए बधाई .अपने सपने पूरे करने और भारत को गौरवान्वित करने में लगे रहो. वहीं, अभिनेता रितिक रोशन ने लिखा,‘‘ फतेह अंतिम नतीजे तक ही सीमित नहीं है. आप सही मायने में चैम्पियन हो.बधाई आर प्रज्ञानानंदा.’’

ये भी पढें : Watch: 'हमें गर्व है, क्योंकि हमारी सफलता मानवता के लिए उपलब्धि', ब्रिक्स समिट में चंद्रयान-3 का जिक्र कर बोले पीएम मोदी
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget