एक्सप्लोरर

FCI SCAM: तीन राज्यों में छापे, DGM गिरफ्तार, एफसीआई घोटाले पर CBI ने की बड़ी कार्रवाई

FCI घोटाले में सीबीआई की बड़े अधिकारियों और अनाज मिल मालिकों पर नजर थी. बुधवार को सीबीआई ने 50 स्थानों पर छापेमारी की. एफसीआई के डीजी को भी गिरफ्तार किया गया है.

FCI Scam: भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में घोटाले को लेकर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन राज्यों दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में एक साथ रेड डाली. सीबीआई ने कुल 50 स्थानों पर छापेमारी की है. एजेंसी ने एफसीआई के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) राजीव कुमार मिश्रा को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. इसके बाद छापेमारी शुरू की गई. इसमें सीबीआई ने अब तक 60 लाख रुपये बरामद किए. 

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े घोटाले में सीबीआई ने 74 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. छापेमारी के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने अलग-अलग ठिकानों से केस से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं. एफसीआई के भ्रष्ट अधिकारियों और अनाज मिल के मालिकों पर काफी समय से सीबीआई की नजर थी. पूरी तैयारी के बाद बुधवार (11 जनवरी) को एजेंसी ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की.

रिश्वत के साथ डीजीएम गिरफ्तार

कथित घोटाले में तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों की भूमिका पर एजेंसी को शक है. इसकी जांच की जा रही है. एफसीआई डीजीएम को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने के बाद छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई. 

इनपुट मिलने के बाद पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में सीबीआई की टीम ने छापा मारा. साथ ही दिल्ली में भी दो स्थानों पर छापेमारी की गई.

सीबीआई को एफसीआई में भ्रष्टाचार को लेकर कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद सीबीआई इसकी जांच में जुटी थी. पिछले 6 महीने से एजेंसी मामले में खुफिया जानकारी जुटा रही थी.

यह भी पढ़ें

ICICI Loan Fraud: बॉम्बे हाईकोर्ट ने वेणुगोपाल धूत की जमानत याचिका पर CBI को किया जवाब तलब, इस तारीख होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget