एक्सप्लोरर

Mumbai News: पिता ने काट डाला 12 साल के बेटे का गला, बोरे में भरकर ले जा रहा था लाश, तभी...

Mumbai Crime: आरोपी का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था. उसके दोनों बच्चे अपनी मां के साथ ही रहते थे. पत्नी की गैरमौजूदगी में मौका पाकर वो बेटे को अपने साथ ले गया था.

Father Murder Son: मुंबई के अंबरनाथ इलाके में बुधवार (15 फरवरी) की रात एक 12 वर्षीय मासूम की उसके पिता ने ही गला रेत कर हत्या कर दी. 35 वर्षीय पिता को स्थानीय लोगों ने उस समय पकड़ लिया जब वह शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था. आरोपी की पहचान आनंद गणेशन के रूप में हुई है.

अंबरनाथ पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात करीब 11.45 बजे आनंद गणेशन अपने बेटे के शव को रेलवे ट्रैक के पास एक नाले में फेंकने के लिए बोरे में भरकर ले जा रहा था. तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सूचित किया.

गुरुवार सुबह पुलिस ने मामला दर्ज कर आनंद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 21 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए उल्हासनगर केंद्रीय अस्पताल भेजा गया है. 

पत्नी के साथ रहता था बेटा
पुलिस ने कहा कि पारिवारिक विवाद के कारण आनंद और उनकी पत्नी अलग रहते थे. उनके दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी थे. दोनों बच्चे अपनी मां के साथ रहते थे. वह अक्सर अपने बच्चों से मिलने आता था, लेकिन अक्सर यहां अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था.

अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के एक दारोगा राजेंद्र कोटे ने बताया कि बुधवार को आनंद अपने 12 वर्षीय बेटे आकाश को बिना बताए अपने घर अंबरनाथ ले गया. यहां उसने धारदार हथियार से गला रेत कर आकाश की हत्या कर दी.

पुलिस को फोन से मिली जानकारी
पुलिस के मुताबिक, एक शख्स ने फोन करके बताया कि उन्होंने एक बोरे में लाश देखी है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक के पास नाले में बोरा फेंकने से पहले आनंद को दबोच लिया. स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार करने से पहले उसने बोरी को पान की दुकान के पीछे छिपा दिया था. पूछताछ के बाद निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया.

कोटे ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई होती थी, लेकिन हत्या किस वजह से की गई ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हम मामले की जांच करेंगे. आरोपी पहले अपराध कबूल नहीं कर रहा था. हमने उसका फोन चेक किया तो उसमें लड़के की तस्वीरें निकलीं. स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने में एक प्रमुख भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें:

जम्मू कश्मीर में कांपी धरती, 3.6 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget