एक्सप्लोरर

फास्टैग के जरिए डिजिटल पेमेंट नहीं करने पर करना पड़ेगा कितना ज्यादा खर्च, जानकर चौंक जाएंगे

डिजिटल इंडिया का सपना देखने वाली मोदी सरकार इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रही है, 15-16 फरवरी की रात से फास्टैग को अनिवार्य किया जा रहा है. अब से टोल प्लाजा पर से गुजरने वाली सभी गाडियों को फास्टैग के जरिये ही टोल टैक्स देना होगा.

काफी समय से मोदी सरकार देश में फास्टैग को लाने की कोशिशों में लगी हुई थी, जो अब रंग लाती दिखेगी. इस बात की पुष्टि खुद परिवहन मंत्रालय ने की है. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि फास्टैग का इस्तेमाल नहीं किये जाने पर एनएच टोल प्लाजा से गुजरने वाले किसी भी वाहन को टोल शुल्क का दोगुना खर्च वहन करना पड़ेगा. सरकार पहले जनवरी में इसे लागू करने वाली थी लेकिन फिर इसकी समय सीमा बढ़ा कर फरवरी कर दी गई, फास्टैग लाने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य समय की बचत करना और जाम को खत्म करना बताया जा रहा है. आखिर क्या है फास्टैग ? टोल प्लाजाओं पर टोल कलेक्शन सिस्टम से होने वाली परेशानियों का हल निकालने के लिए राष्ट्रीय हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू किया है. इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम भारत में सबसे पहले साल 2014 में शुरू की गई थी. जिसे धीरे-धीरे पूरे देश के टोल प्लाजाओं पर लागू किया जा रहा है. फास्टैग सिस्टम की मदद से आपको टोल प्लाजा में टोल टैक्स देने के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात मिल सकेगी. फास्टैग की मदद से आप टोल प्लाजा में बिना रुके अपना टोल प्लाजा टैक्स दें सकेंगे. फास्टैग के फायदे : सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने टोल प्लाजा में टोल टैक्स देने की वजह से लगने वाली गाड़ियों की लम्बी लाइन और खुले पैसे होने की समस्या को हल करने के लिए फास्टैग सिस्टम को देश के कई टोल प्लाजाओं पर शुरू किया है. पहले जब भी टोल प्लाजा को पार किया जाता था तब गाड़ियों की लंबी कतारों में लगना पड़ता था, लेकिन अब फास्टैग की मदद से आपका समय बचने के साथ-साथ आपके पेट्रोल या डीजल की भी बचत होगी. मैसेज की जानकारी : जब भी फास्टैग लगी कोई गाड़ी किसी टोल प्लाजा को पार करेगी तो फास्टैग अकाउंट से शुल्क कटते ही गाड़ी चालक के पास एक एसएमएस आ जाएगा. एसएमएस के जरिए आपके फास्टैग अकाउंट से कितनी राशि काटी गई है उसके बारे में आपको जानकारी दी जाएगी. परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए कहा कि फास्टैग को लागू करने की समयसीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और वाहन मालिकों को तुरंत ई-पेमेंट सुविधा को अपनाना चाहिए जिससे फैस्टैग पर एक-एक सवाल का जवाब दिया जा सके. इसलिए अब सभी को जल्द से जल्द फास्टैग खरीद लेना चाहिए. इसे भी पढ़ेः मुंबई में वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर किया चाकू से कई बार हमला Greta Toolkit Case: Disha Ravi की गिरफ्तारी पर Congress ने उठाए सवाल, कहा- ये दुर्भाग्यपूर्ण है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना
‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Embed widget