एक्सप्लोरर

Farooq Abdullah On Kashmiri: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- कश्मीरियों को समझा गया वोट बैंक, नेताओं ने दो समुदायों के बीच समस्या खड़ी की

NC chief Farooq Abdullah On Kashmiri pandit: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- कश्मीरियों को समझा गया वोट बैंक, नेताओं ने दो समुदायों के बीच समस्या खड़ा किया

Farooq Abdullah On Kashmiri Pandits: नेशनल कांफ्रेंस चीफ और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कश्मीर और कश्मीरी पंडितों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कश्मीर के लोगों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीरियों से कई वादे किए गए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ. फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि वोट के लिए कश्मीरी पंडितों और कश्मीरी मुसलमानों के बीच समस्याएं खड़ी की गई है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच हुए मतभेद के कारण हमारे दुश्मनों को फायदा मिलेगा.

इस दौरान उन्होंने अपने विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला. फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि अगर नेता धर्म और राजनीति को एक दूसरे से दूर नहीं रखेंगे तो देश नहीं बचेगा. केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे महिला अधिकार विधेयक पारित क्यों नहीं करते? महिलाओं के मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके (बीजेपी) पास संसद में 300 सदस्य हैं, लेकिन वे नहीं चाहते कि महिलाएं उठें और पुरुषों के बराबर दर्जा हासिल करें.

Congress Rally: महंगाई के खिलाफ रविवार को जयपुर में कांग्रेस की महारैली, राहुल और प्रियंका भी लेंगे भाग

बता दें कि नेशनल कांफ्रेंस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने शनिवार को तीन प्रस्ताव पारित किये, जिनमें घाटी में प्रवासी कश्मीरी पंडितों की वापसी तथा पुनर्वास और उनके राजनीतिक सशक्तिकरण समेत कई आह्वान किए गए हैं. ये प्रस्ताव यहां पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में एक दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत में पेश किए गएइनमें समुदाय के मंदिरों और धार्मिक स्थलों के प्रबंधन के लिए एक विधेयक पारित करने की भी मांग की गई.

ध्वनि मत से पारित 'राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण' इन प्रस्तावों को प्रस्तुत करते समय वरिष्ठ नेता अनिल धर ने कहा, ''प्रवासी कश्मीरी पंडित समुदाय पिछले तीन दशकों से अपनी सम्मानजनक वापसी और पुनर्वास के लिए तरस रहा है। यह बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है.''

उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ही एकमात्र पार्टी है जो घाटी में पंडितों की वापसी और पुनर्वास सुनिश्चित कर सकती है. उन्होंने कहा, ''अब्दुल्ला को भारत सरकार का मार्गदर्शन करना चाहिए, जो आज तक इस दिशा में कोई प्रगति करने में विफल रही है. हमारे पास रोडमैप है और हम इसे केंद्र के साथ साझा करने के लिए तैयार हैं.''

UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव ने BJP से पूछा, उत्तर प्रदेश के कितने युवाओं को मिला रोजगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
Xप्लेन: हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget