एक्सप्लोरर

Farooq Abdullah: 'जो कश्मीर को पाकिस्तान से जोड़ना चाहते थे वो...', फारूक अब्दुल्ला ने अब ये क्या कह दिया

Jammu And Kashmir: फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में कभी सफल नहीं होगा. उन्होंने भाईचारे को बढ़ाने और नफरत खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया.

Farooq Abdullah: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार (29 अक्टूबर)  को स्पष्ट किया कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में कभी सफल नहीं हो सकेगा. साथ ही ये भी कहा कि जो लोग इसे पाकिस्तान से जोड़ना चाहते थे वे विफल हो गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की ताकत विविधता में एकता है. "हमें भाईचारे को मजबूत करना और एक-दूसरे के प्रति नफरत को खत्म करना होगा, ताकि देश में शांति, प्रगति और विकास हो सके." 

अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोगों ने नई सरकार से काफी सारी उम्मीदें लगा रखी हैं उन्हें भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर विकास के मार्ग पर लौटेगा. ऐसे में आज भी हमें आतंकवाद से उसी तरह लड़ना होगा जैसे हम वर्षों से लड़ते आए हैं. हमें आतंकवादियों को हराना होगा. अब्दुल्ला ने कश्मीर घाटी में अलगाववादियों का जिक्र करते हुए कहा "जो लोग हमें पाकिस्तान से जोड़ना चाहते थे, वे विफल हो गए हैं,". 

धर्म के नाम पर फैले नफरत को समाप्त करना चाहिए
जम्मू-कश्मीर भारत का ताज है और हमेशा रहेगा. अज धर्म के नाम पर फैली नफरत को समाप्त करना चाहिए, क्योंकि इससे देश की एकता के लिए खतरा पैदा होता है. चाहे हमारा धर्म या भाषा कुछ भी हो हमें अपने देश में विविधता को जीवित रखना है. उन्होंने ये भी कहा कि हम सभी भारतीय हैं और हमें एकजुट रहना चाहिए नहीं तो भारत का अस्तित्व नहीं बचेगा. 

NC सड़क और बिजली के लिए लगातार काम कर रही है
अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान रघुनाथ बाजार की खोई हुई महिमा पर भी प्रकाश डाला. जानकारी के अनुसार साल 2022 में 'दरबार मूव' की प्रथा समाप्त होने के बाद इस बाजार की रौनक फीकी पड़ गई. उन्होंने इस प्रथा को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे भाईचारा मजबूत हो सके और दोनों क्षेत्रों के बीच नजदीकी बढ़ सके. उन्होंने बताया NC यहां की सड़क की स्थिति सुधारने और स्मार्ट सिटी में बिजली उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है. जैसे ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल हो जाएगा तो यहां के लोगों को उच्चतम स्तर पर पोस्टिंग दी जाएगी. जम्मू-कश्मीर देश का सबसे प्रगतिशील राज्य था, ये हर क्षेत्र में आगे था, लेकिन पिछले 5 सालों से हम पीछे हो गए. अब हमें इसे फिर से नई ऊंचाइयों पर ले जाना है.

ये भी पढ़ें: आज दिल्ली में गर्मी, यूपी में बारिश, दीवाली बाद उत्तर भारत में जमकर सताएगी ठंड, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
'वंदे मातरम' पर केरल में घमासान, BJP ने फूंका सतीशन और जिन्ना का पुतला
'वंदे मातरम' पर केरल में घमासान, BJP ने फूंका सतीशन और जिन्ना का पुतला
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget