एक्सप्लोरर

Farmers Tractor Rally: कब क्या हुआ? किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान कैसे बिगड़े हालात ?

लाल किला के पास भी हुई हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए. उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. आइये जानते हैं कब क्या हुआ और कैसे किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के दौरान बिगड़े हालात.

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के विरोध में हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी. राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर आंदोलनकारी किसान पुलिस से उस वक्त भिड़ गए जब दिल्ली के अंदर आने की कोशिश कर रहे थे. आंदोलनकारी किसानों ने लाल किला परिसर में प्रवेश किया और वहां पर झंडा फहरा दिया.

इस दौरान स्थित बिगड़ी, कई जगहों पर पुलिस के साथ हिंसक झड़प हुई और फिर पुलिस को आंसू गैस छोड़ने पड़े. लाल किला के पास भी हुई हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए. उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. आइये जानते हैं कब क्या हुआ और कैसे किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के दौरान बिगड़े हालात-

80:55am- दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर के पास भारी संख्या में किसानों का आंदोलन चल रहा था. ट्रैक्टर रैली के दौरान गाजीपुर सीमा के पास किसान नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए दिखे. दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर के पास जब किसानों ने जबरन घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने ट्रैक्टरों पर आंसू गैस के गोले दागकर किसानों को रोकने की कोशिश की.

09:00am- प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर बड़ी संख्या में दिल्ली की ओर घुसने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान पुलिस की तरफ से रोकने की कोशिश हुई और आंसूगैस का इस्तेमाल किया गया.

09:30- दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित सिंघू बॉर्डर पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली की शुरुआत की तो उनके स्वागत फूल फेंक कर किया गया. जबकि, दूसरी तरफ गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली कूच के दौरान किसान और पुलिस के बीच झड़प हो गई. उधर, किसानों को तीन सीमाओं से प्रवेश की इजाजत दी गई थी लेकिन 12 बजे के बाद से होनी थी. लेकिन, सिंघू बॉर्डर पर सैकड़ों की संख्या में किसान समय से पहले ही ट्रैक्टर लेकर निकल गए थे.

10:00pm- प्रदर्शनकारी किसान हजारों की संख्या में दिल्ली के भलस्वा के पास ट्रैक्टर दौड़ाते हुए नजर आए.

10:10pm- जब किसान दिल्ली बॉर्डर पर अंदर आए गए तब उनकी पूरी कोशिश लाल किला की ओर बढ़ने की थी. इस दौरान अक्षरधाम के पास बैरिकेडिंग के पास तोड़कर अंदर प्रवेश करने लगे आंदोलनकारी. इस दौरान पुलिस लगातार उन्हें समझाते रहे लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े हुए थे.

10:48am गाजीपुर बॉर्डर से प्रदर्शनकारी प्रगति मैदान पहुंचे और उसके बाद वह सेंट्रल दिल्ली, लाल किला की ओर बढ़ने लगे.

10:48am- सिंघू बॉर्डर से संजय गाधी ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे किसानों के साथ पुलिस की झड़प हो गई. इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.

11:04am किसानों ने आईटीओ में डीटीसी की बसों में तोड़फोड़ की. इस दौरान आंदलोनकारी किसानों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के उल्टी तरफ लगाई गई बैरिकेडिंग भी तोड़ दी. दिल्ली पुलिस की तरफ से आंसूगैस के गोले आईटीओ में आंदोलनकारी किसानों पर छोड़े गए.

11:19am भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि रैली शांतिपूर्ण हो रही है. उन्होंने कहा कि हिंसा की उन्हें कोई जानकारी नहीं है. मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि हम गाजीपुर बॉर्डर पर हैं और यहां पर ट्रैफिक चल रहा है.

11:26am दिल्ली मेट्रो की तरफ से किसान रैली के दौरान हिंसा को देखते हुए बादली रोहिणी सेक्टर 18,19, हैदरपुर बादली, जहांगीरपुरी, आदर्श नगर, आजादपुर, मॉडल टाउन, जीटीबी नगर, विश्व विद्यालय, विधानसभा और सिविल लाइन्स के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया.

12:13pm दिलशाद गार्डन के पास ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें होश में आने के बाद अस्पताल लेकर जाया गया.

12:31pm- जब दिल्ली पुलिस ने लाल किला तक जाने की इजाजत नहीं दी तो स्थित हिंसक पैदा हो गई. इस बीच कुछ किसान ट्रैक्टर लेकर लाल किला तक पहुंच गए. वहां पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए लाल किला के अंदर प्रवेश कर गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो सरकार को क्यों नहीं? राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा
'पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो...', राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget