एक्सप्लोरर

किसानों से गिला-शिकवा नहीं, मोदी विरोध में कृषि कानूनों पर फैलाया गया भ्रम: जावड़ेकर

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि किसान हमारे हैं. किसानों को आंदोलन के लिए उकसाया गया है. किसान कानून पर भ्रम फैलाया गया है.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का किसानों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है. इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसान मौजूद हैं और दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इस बीच किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि किसानों से कोई गिला-शिकवा नहीं है. इसे राजनीतिक रूप दिया गया है.

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि किसान हमारे हैं. किसानों को आंदोलन के लिए उकसाया गया है. किसान कानून पर भ्रम फैलाया गया है. किसान कानून से एमएसपी को बंद नहीं किया गया है और न ही किसानों से खरीद को बंद किया गया है. पीएम मोदी के विरोध में यह भ्रम फैलाया गया है.

वार्ता के दरवाजे खुले

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि पंजाब की मंडियों में इस साल ज्यादा खरीद हुई है. किसानों की मंडिया जीवित रहेंगी. जो राज्य सरकार कहती हैं कि वो केंद्र का कानून लागू नहीं करेंगी, वो ऐसा कर ही नहीं सकती है. राज्य सरकार कानून को नहीं बदल सकती है. किसानों से वार्ता के लिए दरवाजे खुले हैं. किसानों से हर मुद्दे पर चर्चा होगी.

ज्यादा विकल्प

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि किसान आंदोलन पंजाब तक ही सीमित है. देश भर के अन्य किसानों ने कृषि से जुड़े तीनों कानूनों का स्वागत किया है. किसानों से हमें कोई शिकायत नहीं है. 55 साल से चले आ रहे कानून में बदलाव नहीं है. नए कानून से किसानों के पास फसल बिक्री के लिए ज्यादा विकल्प होंगे. मंडियों से बाहर फसल बेचने की सुविधा होगी.

एक जगह हो बातचीत

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि किसानों को फसल की ज्यादा कीमत मिलेगी. वहीं किसानों से बातचीत को तैयार हैं लेकिन किसान चार सीमाओं पर बैठे हैं. ऐसे में चार जगह जाकर किसानों से कैसे बात की जाए. एक जगह होने पर बातचीत आसानी से होती है. किसानों के मुद्दे का हल लोकतांत्रिक तरीके से करेंगे. समाधान जल्दी होगा.

प्रदूषण के लिए सिर्फ किसान दोषी नहीं

पराली जलाने के कारण काफी प्रदूषण देखने को मिलता है. वहीं प्रदूषण के मुद्दे पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रदूषण के लिए सिर्फ किसान दोषी नहीं है. वाहनों और कारखानों के अलावा कचरा प्रबंधन की नीतियों से भी प्रदूषण काफी होता है. धूल का प्रदूषण कम होने, कारखानों का प्रदूषण कम होने से प्रदूषण में कमी लाई जा सकती है.

ममता सरकार जाने का काउंटडाउन शुरू

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार से लोग परेशान हो चुके हैं. जिसके कारण लोग इस बार बीजेपी को सत्ता देंगे. लेकिन वो हिंसा पर उतर आई हैं. हालांकि हिंसा लोगों के मन को रोक नहीं सकती है. अब टीएमसी का राज जाएगा और बीजेपी आएगी. बंगाल में सुशासन के लिए सीएम ममता से लड़ाई है. सीएम ममता की सरकार जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है.

यह भी पढ़ें:

Farmers Protest: प्रियंका गांधी का ट्वीट- 'किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं?'

RLD नेता जयंत चौधरी ने BJP पर लगाए आरोप, कहा- चुनाव प्रचार के कारण किसान नहीं हैं प्राथमिकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget