एक्सप्लोरर

देश में किसानों ने किया चक्का जाम, कई राज्यों में दिखा असर, हिरासत में लिए गए कुछ प्रदर्शनकारी

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में किसानों का चक्का जाम देखने को मिला. किसान यूनियनों की ओर से आज राष्ट्रव्यापी 'चक्का जाम' किया गया.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान का प्रदर्शन जारी है. इसको लेकर किसानों ने आज पूरे देश में चक्का जाम भी किया. किसानों ने आज दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चक्का जाम किया. इस दौरान किसानों की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को किसानों ने राजमार्गों को जाम कर दिया.

पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में किसानों का चक्का जाम देखने को मिला. किसान यूनियनों की ओर से आज राष्ट्रव्यापी 'चक्का जाम' किया गया. इस दौरान कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कई जगह सड़कें जाम कीं. देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्का जाम का असर देखने को मिला.

दरअसल, किसान यूनियनों के जरिए घोषणा की गई थी कि प्रदर्शन स्थलों के आसपास के इलाकों में इंटरनेट पर पाबंदी लगाने, अधिकारियों के जरिए कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने और अन्य मुद्दों को लेकर 12 बजे से तीन बजे तक देशव्यापी चक्का जाम के दौरान विरोधस्वरूप राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्ग बाधित किया जाएगा और आज ऐसा ही देखने को मिला. जगह-जगह किसानों की ओर से चक्का जाम किया गया.

हिरासत में प्रदर्शनकारी

वहीं किसानों के आज के प्रदर्शन के बाद कई जगहों पर लोगों को हिरासत में लिए जाने के मामले भी सामने आए. चक्का जाम के तहत महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड शहर में 'रास्ता रोको' का आयोजन किया गया. वहीं कराड में कोल्हापुर नाका पर दोपहर के समय व्यस्त सड़क पर प्रदर्शन करने के चलते पुलिस ने कम से कम 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया, जिनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण की पत्नी सत्वशीला चव्हाण भी शामिल रहीं. हालांकि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया.

इंटरनेट पर पाबंदी

वहीं गृह मंत्रालय ने दिल्ली की सिंघू, गाजीपुर और टीकरी सीमाओं पर इंटरनेट सेवाओं को किसानों के चक्का जाम आह्वान के मद्देनजर आज रात 12 बजे तक निलंबित करने का आदेश दिया है. केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर किसान दिल्ली के सिंघू, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं. तीन विरोध स्थलों के अलावा इंटरनेट सेवाएं इनके आसपास के क्षेत्रों में भी निलंबित रहेंगी.

इसके अलावा दिल्ली से भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के चक्का जाम के आह्वान के समर्थन में कथित रूप से प्रदर्शन करने के लिए आज मध्य दिल्ली के शहीदी पार्क के पास 50 व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ें: विदेशों में भी उठ रहा किसानों का मुद्दा, ब्रिटेन के मंत्री बोले- कृषि सुधार भारत की घरेलू नीति का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget