एक्सप्लोरर

Farmers Protest: प्रदर्शन कर रहे किसानों के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज ब्लॉक, 3 घंटे बाद शुरू

दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान बीते करीब चार हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं और नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. लोगों तक अपने आंदोलन की सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए किसानों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना पेज बनाया है.

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 26 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर जमे हुए हैं. किसानों ने लोगों तक अपने आंदोलन की सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए 'किसान एकता मोर्चा' के नाम से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेज बनाए हैं. लेकिन रविवार को अचानक प्रदर्शनकारी किसानों ने दावा किया कि उनका फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज ब्लॉक कर दिया गया. हालांकि कुछ घंटो बाद पेज को रिस्टोर कर दिया गया.

प्रदर्शनकारी किसानों का दावा है कि रविवार शाम करीब 7 बजे फेसबुक ने उनके पेज को ब्लॉक कर दिया. इसके अलावा इंस्टाग्राम पेज पर नया कंटेंट अपलोड करने पर पाबंदी लगा दी गई. ये पाबंदी उस वक्त लगाई गई, जब किसान संगठन अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद योगेंद्र यादव फेसबुक लाइव कर रहे थे. किसानों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद फेसबुक का पेज दोबारा खोला गया और इंस्टाग्राम से भी पाबंदी हटा दी गई. ये गतिरोध करीब तीन घंटे तक चला.

किसान आंदोलन का आज 26वां दिन कड़ाके की ठंड के बावजूद आंदोलनकारी किसान प्रदर्शन स्थल पर जमे हुए हैं. आज किसान एक दिन की भूख हड़ताल पर हैं. साथ ही किसान संगठन कानून वापस लेने के लिए एनडीए के सहयोगी दल से मिलेंगे. 23 दिसंबर को किसान दिवस पर देश के किसान दोपहर का भोजन नहीं बनाएंगे. 25 से 27 दिसंबर तक हरियाणा में सभी राजमार्गों पर टोल वसूली नहीं करने देंगे.

स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने रविवार को सिंघू बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सोमवार को सभी प्रदर्शन स्थलों पर किसान एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे. इसकी शुरुआत यहां प्रदर्शन स्थलों पर 11 सदस्यों का एक दल करेगा."

संगठनों ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होता किसान संघर्ष जारी रहेगा. साथ ही किसानों ने ईडी पर पंजाबी गायकों को तंग करने और आढ़तियों पर इनकम टैक्स के छापे डलवाने का आरोप लगाया है. वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक बिल वापस नहीं होगा, एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा तब तक किसान यहां से नहीं जाएंगे.

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया खतरनाक स्वरूप सामने आया, कई देशों ने लगा दिया ट्रैवल बैन कोरोना का सबसे बुरा दौर खत्म हुआ, 95 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए: स्वास्थ्य मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget