एक्सप्लोरर

Farmers Protest: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जान लें

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है. इसमें लोगों को बंद और खुले रहने वाले रास्तों के बारे में जानकारी दी है. साथ की कुछ मार्गों से ट्रैफिक डायवर्ट करने की सूचना भी दी है.

नई दिल्लीः केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 18 दिन से चल रहे किसान आंदोलन के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है. पुलिस ने लोगों को बंद और खुले रास्तों के बारे में जानकारी दी है और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी. किसान संघों के प्रमुख की भूख हड़ताल को देखते हुए नई एडवाइजरी जारी की जा सकती है.

ट्रैफिक पुलिस के अलर्ट के अनुसार, पीरागढ़ी से नांगलाई रोड पर एब ट्रैफिक सामान्य है. इससे पहले एडवाइजरी में बताया गया था कि सिंघु बॉर्डर, औचंदी बॉर्डर, प्याऊ मनियारी, सबोली, मंगेश बॉर्डर, टिकरी, डानसा, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर बंद रहेंगे. इसके साथ ही पुलिस ने कोरोना वायरस नियमों का पालन करने की भी अपील की है. पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने औऱ हाथों को सैनेटाइज करने को कहा है.

आज भूख हड़ताल करेंगे किसान केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन आज 19वें दिन भी जारी है. सभी किसान संघों के प्रमुख आज एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे. किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली यह भूख हड़ताल आज से आंदोलन को तेज करने की किसानों की योजना का हिस्सा है.

दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी रखेंगे एक दिन का उपवास दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया है कि वो किसानों के समर्थन में कल यानी सोमवार को एक दिन का उपवास रखेंगे. उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और तमाम समर्थकों से भी एक दिन का उपवास रखने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र पर निशाना साधा और कहा, “कुछ केंद्र सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता कह रहे हैं कि किसान राष्ट्र-विरोधी हैं. कई पूर्व सैनिक, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, गायक, मशहूर हस्तियां, डॉक्टर, व्यापारी किसानों का समर्थन कर रहे हैं. बीजेपी से पूछना चाहते हैं कि क्या ये सभी लोग भी देशद्रोही हैं?

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, बीजेपी ने कहा- EC से ममता सरकार के खिलाफ शिकायत करेंगे  सीएम योगी ने कही बड़ी बात, बोले- किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर भारत की एकता और अखंडता को दी जा रही है चुनौती 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
Independence day Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget