एक्सप्लोरर

टला नहीं है दिल्ली चलो मार्च, नहीं मानी गईं मांगें तो...किसान आंदोलन के बीच जगजीत सिंह डल्लेवाल ने चेताया

Farmer Protest: किसान आंदोलन के बीच जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमारी मांगें पूरी नहीं होने तक हम डटे रहेंगे.

Delhi Chalo March: पंजाब और हरियाणा के सीमाओं पर आंदोलनकारी किसान डटे हुए हैं. इस बीच रविवार (3 मार्च, 2024) को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमारा दिल्ली चलो मार्च आने वाले दिनों में होगा. 

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा ''हम किसान हैं, लेकिन फिर भी पुलिस हम पर शेलिंग कर रही है. हमारा दिल्ली जाने का प्रोग्राम अभी टला नहीं है, ऐसे में हम दिल्ली जरूर जाएंगे .मांगें नहीं मानी गई तो पूरे देश से किसानों को अपने इस आंदोलन में आने के लिए कहेंगे.''

उन्होंने आगे बताया कि 10 मार्च को हमारा सुबह 12 बजे से शाम चार बजे तक पूरे देश में रेल रोको आंदोलन है.. दरअसल, किसानों को दिल्ली चलो मार्च करने से 13 फरवरी को रोक दिया गया था. इसके बाद से किसान खनौरी और शंभू सीमाओं पर डेरा डाले हुए है. 

किसान करेंगे महापंचायत
केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए 14 मार्च को दिल्ली में ‘किसान महापंचायत’ करेंगे. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शनिवार (2 मार्च, 2024) को कहा कि महापंचायत’ में 400 से अधिक किसान संघ भाग लेंगे.

एसकेएम ने कहा कि उसने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें सभी किसान संघों और संगठनों के बीच मुद्दा-आधारित एकता की अपील की गई है. 

किसानों की क्या मांग है? 
फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों व कृषि मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफ करने, पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लेने सहित किसानों की कई मांगें हैं. 

बता दें कि एसकेएम ने 2020-21 में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था. इसके बाद केंद्र सरकार ने कानूनों को वापस ले लिया था. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Farmers Protest के बीच 1 और किसान की मौत: खनौरी बॉर्डर पर तोड़ा दम, मरने वाले प्रदर्शनकारियों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 6

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget