एक्सप्लोरर

किसान आंदोलनः रामलीला मैदान की ओर कूच कर रहे थे किसान, पुलिस ने निरंकारी मैदान में लाकर छोड़ा

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान दिल्ली के राम लीला मैदान पहुंच रहे हैं. वहीं पंजाब से दिल्ली आए किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई है.

नई दिल्लीः कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर अपना डेरा बनाया हुआ है. पंजाब से दिल्ली आए किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई है. लेकिन फिलहाल किसान अभी बॉर्डर पर जमे हुए हैं. जो किसान दिल्ली में घुस गए थे और रामलीला मैदान पहुंचने की कोशिश कर रहे थे उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर बुराड़ी के निरंकारी मैदान में लाकर छोड़ दिया है.

पंजाब से दिल्ली अपना विरोध जताने आई सुनीता रानी और उनके साथी आज दिल्ली के राम लीला मैदान की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन उनके मुताबिक पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बुराड़ी के निरंकारी मैदान छोड़ दिया है. उनके साथ और भी महिलाएं मौजूद है.

सुनीता रानी ने आईएएनएस को बताया, 2 दिन पहले हम पंजाब से चले थे. हमारे और भी साथी सिंघु बॉर्डर पर मौजूद है. दो दिन के सफर के बाद हम राम लीला मैदान पहुंचने वाले थे, मुश्किल से 1 किलोमीटर रह गए थे. वहीं हम सबको इकठ्ठा होना था, वहां हमें करीब 2 बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस ने हमें पूरे दिन घुमाया और अब हमें यहां बुराड़ी मैदान में छोड़ दिया है.

सुनीता के साथ आए दूसरे लोग भी फिलहाल बुराड़ी के निरंकारी मैदान में बैठे हुए हैं. हालांकि इन लोगों का कहना है कि हम सभी को सिंघु बॉर्डर जाना है. लेकिन अब फिलहाल पुलिस इन्हें वापस बॉर्डर जाने देगी या नहीं ये अभी तक साफ नहीं हो सका है.

इन सभी की गाड़ियों पर ऑल इंडिया किसान सभा का झंडा लगा हुआ है. वहीं एक बस और 2 अन्य 4 पहिया गाडियां साथ में मौजूद है. फिलहाल सभी ने बुराड़ी के निरंकारी मैदान में की गई लंगर की व्यवस्था से इन लोगों ने खाने का इंतजाम किया है.

दरअसल निरंकारी मैदान पर किसानों के लिए बेसिक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का फैसला किया है. इसके तहत सबसे पहले यहां किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था करवाई जा रही है. दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा खुद बुराड़ी पहुंचकर स्वयं व्यवस्था का जायजा लिया था. किसानों के लिए टेंट, शेल्टर, चलते-फिरते टॉयलेट उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है.

इसे भी पढ़ेंः

COVID 19: पिछले 24 घंटे में दिल्ली में पांच हजार से अधिक नए केस, इलाज के बाद 5937 मरीज ठीक हुए

जेपी नड्डा ने कहा- हैदराबाद निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत टीआरएस के अंत की होगी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget