एक्सप्लोरर

'अगर उद्धव ठाकरे अयोध्या मंदिर बनाने जा रहे हैं, तो मैं मस्जिद बनाने जाऊंगा'

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया के पति और महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रमुख व विधायक अबू आसिम आजमी के बेटे फरहान आजमी ने ठाकरे की अयोध्या की प्रस्तावित यात्रा पर सवाल उठाए हैं.

मुंबई: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए जाते हैं, तो वह वहां एक मस्जिद का निर्माण करेंगे.

आजमी ने कहा, "उद्धव ठाकरे के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है. लेकिन अगर वह (सात मार्च को) एक राम मंदिर बनाने के लिए अयोध्या जा रहे हैं तो मैं उनके साथ जाऊंगा और वहां एक मस्जिद बनाउंगा."

हालांकि राज्य के सपा प्रमुख अबु आजमी ने अपने बेटे के बयानों से खुद को अलग कर लिया और कहा कि वह सपा के सदस्य नहीं हैं.

दूसरी ओर शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि चूंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट ने सुलझा लिया है, इसलिए फरहान के बयान से अदालत की अवमानना हो सकती है.

फरहान नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का विरोध करने के लिए 'परचम फाउंडेशन' और 'हम भारत के लोग' द्वारा रेडियो क्लब, कोलाबा में आयोजित एक बैठक में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता (अबु आजमी) और महा विकास अघाड़ी के सभी विधायकों व सदस्यों को आमंत्रित करता हूं कि वह मस्जिद बनाने में हमारा साथ दें.

कायंदे ने कहा, "यह सुप्रीम कोर्ट की अवमानना हो सकती है. शीर्ष अदालत ने मस्जिद के लिए पांच एकड़ भूमि आवंटित की है. वह वहां जा सकते हैं और जो करना चाहें, कर सकते हैं.?"

हालांकि गठबंधन की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने फरहान आजमी की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने शिवसेना द्वारा इस मुद्दे पर चुप्पी साधने पर आश्चर्य व्यक्त किया.

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उद्धव ठाकरे सात मार्च को जाएंगे अयोध्या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सत्ता में सौ दिन पूरे होने पर सात मार्च को अयोध्या जायेंगे. शिवसेना नेता संजय राउत ने यह घोषणा की. उन्होंने ट्वीट किया, ''अयोध्या में जल्लोष (जश्न). सात मार्च, 2020.'' उन्होंने बाद में कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाडी (एमवीए) सरकार के अगुवा उद्धव ठाकरे अयोध्या में रामलला की प्रार्थना करेंगे और सरयू के तट पर आरती करेंगे.

उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री सत्ता में 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जायेंगे. इस अवसर पर देशभर के हजारों शिवसैनिक वहां उपस्थित रहेंगे.'' राउत ने कहा कि यह यात्रा 'संकल्प और विश्वास का विषय' है और उसमें कोई राजनीतिक एंगल नहीं है.

जम्‍मू-कश्‍मीर के नगरोटा इलाके में आतंकी हमला, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा, एक आतंकी ढेर

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए नोवेल कोरोनावायरस से बचने के उपाय, केरल में एक मामला सामने आया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget