एक्सप्लोरर

Lata Mangeshkar Health Update: अभी भी ICU में भर्ती हैं मशहूर गायिका लता मंगेशकर, जानिए हेल्थ को लेकर डॉक्टर्स ने क्या कहा

Covid-19: डॉक्टरों ने बताया है कि लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया दोनों हुआ है. उनकी उम्र के मद्देनजर उन्हें देखभाल की जरूरत है इसलिए उन्हें अभी कुछ दिन और ‘आईसीयू’ में रखा जाएगा.

Lata Mangeshkar Health Update: देश की मशहूर गायिका लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल लता मंगेशकर की हालत स्थिर है और पहले से बेहतर है.

दरअसल स्वर कोकिला लता मंगेशकर के कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एहतियात के तौर पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में रखा गया था. उनके हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उनकी सेहत में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है.

डॉक्टरों के मुताबिक, लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया दोनों हुआ है. उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए, चिकित्सकों ने सलाह दी है कि उन्हें देखभाल की जरूरत है और इसलिए उन्हें ‘आईसीयू’ में भर्ती किया गया है. डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें 7 से 8 दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा.

नवंबर 2019 से घर से बाहर नहीं निकलीं हैं गायिका

डॉक्टरों के मुताबिक, वह ठीक हो जाएंगी, लेकिन उनकी उम्र के कारण कुछ समय लग सकता है. गौरतलब है कि नवंबर 2019 के बाद से लता घर मंगेशकर से बाहर नहीं निकलीं हैं. लेकिन उनके घर के एक नौकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो लता मंगेशकर का भी टेस्ट कराया गया और उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई. इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से हो चुकीं है सम्मानित

अपने सात दशक के लंबे करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाए हैं. बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था. उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.

Akhilesh Rally: लखनऊ में भीड़ जमा होने के मामले में चुनाव आयोग सख्त, SHO सस्पेंड, ACM प्रथम और ACP से जवाब तलब

Alwar नाबालिग केस में नया मोड़- मेडिकल बोर्ड की जांच में रेप की पुष्टि नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
इस राज्य में हटे 73.39 लाख वोटर, SIR के बाद ड्राफ्ट रोल जारी
इस राज्य में हटे 73.39 लाख वोटर, SIR के बाद ड्राफ्ट रोल जारी
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget