एक्सप्लोरर

सावधान: बन चुका है 2000 का नकली नोट, बांग्लादेश सीमा से स्मगलिंग हुई शुरू

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद नए नोट्स को मार्केट में आए अभी महज़ तीन महीने ही हुए हैं, लेकिन इस नई करेंसी के जाली नोट की स्मगलिंग भी अब बांग्लादेश सीमा से शुरू हो गई है. हालांकि ये नकली नोट्स अभी 'सैम्पल' के तौर पर भारत भेजे जा रहे हैं, लेकिन बीएसएफ ने इस स्मगलिंग को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है और सीमा पर तैनात जवानों की ट्रेनिंग के लिए आरबीआई से संपर्क साधा है.

नई करेंसी की एफआईसीएन यानि फेक इंडियन करेंसी नोट को लेकर बीएसएफ अधिकारियों ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें कहा गया है कि ये नकली करेंसी बांग्लादेश में छप रही है. बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ की 'जी-ब्रांच' यानि खुफिया विभाग के अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को राजधानी दिल्ली स्थित फोर्स-हेडक्वार्टर को भेजा है. इस रिपोर्ट में क्या-क्या खुलासे किए गए हैं इसकी पूरी जानकारी एबीपी न्यूज के पास है.

दरअसल, हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल के मालदा इलाके में नेशनल एंवेस्टीगेशन एजेंसी एनआईए ने बीएसएफ की मदद से कुछ ऐसे तस्करों को पकड़ा है जिनके पास से 2000 की नई करेंसी के जाली नोट्स पकड़े गए थे. उसी आधार पर बीएसएफ ने ये रिपोर्ट तैयार की है. पश्चिम बंगाल का मालदा इलाका बांग्लादेश सीमा से सटा हुआ इलाका है और काफी समय से नकली नोटों की तस्करी के लिए कुख्यात है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर बांग्लादेश से होते हुए नकली करेंसी की स्मगलिंग यहां बड़ी मात्रा में की जाती थी. उसके बाद ही ये नकली करेंसी देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजी जाती थी. इस नकली करेंसी का इस्तेमाल टेरर फंडिग और भारतीय अर्थव्यवस्था के पैरलल-इकोनोमी खड़ा करने के लिए किया जाता था.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब नोटबंदी का ऐलान किया था तो नकली नोटों को एक बड़ी वजह बताया था. लेकिन नोटबंदी और नए नोट्स के मार्केट में आने के तीन महीने के भीतर ही बांग्लादेश में सक्रिय स्मगलर्स ने नए करेंसी के जाली नोट्स तैयार कर लिए हैं और इनके 'सैम्पल्स' को टेस्ट करने के लिए अपने 'कैरियर्स' के पास मालदा भेज दिए हैं. ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या वाकई ये नोट्स मार्केट में चलने लायक है. 8 फरवरी को एनआईए ने मालदा के एक ऐसे ही कैरियर, अजीजुर रहमान को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 2000 रुपये के करीब 40 नकली नोट जब्त किए गए थे. बीएसएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये सभी 'सैम्पल' नोट्स थे.

इसके अलावा दो और कुरियर मालदा में गिरफ्तार किए गए जिनके पास से इसी तरह के नकली नोट्स पकड़े गए थे. जानकारी के मुताबिक, इस गोरखधंधे के खिलाड़ी यानि 'किंगपिन' बांग्लादेश से ऑपरेट करते हैं. एक लंबी चेन से होते हुए ये नकली नोट पश्चिम बंगाल के मालदा, कालियचक, फरक्का और मुर्शिदाबाद इलाकों में' कैरियर्स' तक पहुंचतें हैं और फिर 'कुरियर्स' के जरिए मार्केट में चलाए जाते है. लेकिन हाल में पकड़े गए इन मामलों में कोई बड़ी खेप यानि कंसाईनमेंट नहीं पकड़ी गई है. ये सभी सैंम्पल नोट्स हैं.

बीएसएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये नोट्स बांग्लादेश की किसी प्रिंटिग-प्रेस में छापे गए थे. ये धंधा बांग्लादेश में सक्रिय स्मगलर्स कर रहे हैं, जो भारतीय करेंसी के एक या दो नोटों के सीरियल नंबर लेकर उसी सीरियल के कुछ नोट छाप रहे हैं. लेकिन इन नोटों में नए करेंसी के सभी 27 सिक्योरिटी-फीचर्स नहीं है. यही वजह है कि ये नकली नोट्स आसानी से पकड़ में आ जाते हैं.

रिपोर्ट में लेकिन ये भी कहा गया है कि इसी को टेस्ट करने के इरादे से ये नकली करेंसी भारत भेजी गई है. आने वाले दिनों में ये स्मगलर्स इन नकली नोटों में कई और सिक्योरिटी फीचर्स इसमें जोड़ सकते हैं ताकि सुरक्षा एजेंसियों को इन नकली नोटों को पहचान ने में खासी दिक्कत हो.

बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ के एक आला-अधिकारी ने एबीपी न्यूज को बताया कि ये नकली करेंसी किसी सरकारी मिंट यानि प्रिटिंग-प्रेस में नहीं छपी हुई है. इसलिए ये कहना कि नए करेंसी के नकली नोटों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का कितना हाथ है बेहद मुश्किल है. क्योंकि नए करेंसी नोट्स के लिए जो पेपर इस्तेमाल किया गया है वो जर्मनी का पेपर है और वॉटर-मार्क है.

इसलिए स्मगलर्स के लिए भी नई करेंसी के जाली नोट तैयार करना इतना आसान नहीं है. पुरानी करेंसी के जाली नोट्स अधिकतर पाकिस्तान में आईएसआई की निगरानी में सरकारी मिंट में छापे जाते थे. इसीलिए पुरानी करेंसी के नकली नोटों को पहचानना बेहद टेढ़ी खीर था. पाकिस्तान से फिर इस एफआईसीएन को बांग्लादेश भेजा जाता था और फिर वहां से बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की आंख में धूल झोंकककर सीमावर्ती मालदा इत्यादि इलाकों से भारत के अलग-अलग हिस्सों में भेज दिया जाता था.

कोलकता स्थित बीएसएफ के मुख्य प्रवक्ता, डीआईजी आर. पी.एस. जसवाल ने एबीपी न्यूज को बताया कि यही वजह है कि बांग्लादेश सीमा पर तैनात जवानों को नए करेंसी के सिक्योरिटी फीचर्स को लेकर आरबीआई से ट्रेनिंग दिलाई जायेगी. इस बाबत हाल ही में आरबीआई के अधिकारियों से बीएसएफ की एक मीटिंग भी हुई थी. डीआईजी के मुताबिक, हालांकि सीनियर अधिकारियों को तो सिक्योरिटी फीचर्स के बारे में तो जानकारी है लेकिन ये सीमा पर तैनात जवानों को भी सिखाई जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget