एक्सप्लोरर

CDS जनरल बिपिन रावत के नाम से वायरल हुआ फर्जी लेटर, PIB ने किया फैक्ट चैक

इस फेक लेटर में लिखा गया कि, थल सेना ने नौसेना और वायु सेना से बेहतर काम किया है. इस लेटर का प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो ने फैक्ट चेक कर ऐसी किसी भी बात को नकार दिया.

नई दिल्ली: साल के पहले पूर्व सेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद संभाला. पद संभालते ही उनके फोटो और नाम से एक फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस पत्र में लिखा था, भारतीय थल सेना ने देश की अन्य दो सेनाओं के मुकाबले बेहतर काम किया है. वहीं फर्जी लेटर का प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने फैक्ट चैक किया है.

न्यू इयर पर देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से फर्जी लेटर इंटरनेट पर वायरल हो गया. इस लेटर में सबसे पहले तो सेना और उनके परिवार वालों को नए साल की शुभकामनाएं दी गईं. इसके बाद इसमें एक विवादस्पद दावा किया गया.

इसमें लिखा था, "थल सेना ने देश की दो अन्य सेना (नौसेना और वायु सेना) के मुकाबले देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम बेहतर किया है." लेटर में लिखा गया, "इन दोनों सेनाओं को हमारी तर्ज पर चलना चाहेंगी ताकि वे भी अच्छे परिणाम दे सकें."

वहीं इस फर्जी लेटर का भारत सरकार की प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने फैक्ट चैक कर पर्दाफाश किया. पीआईबी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस लेटर पर "फेक" की मोहर लगाकर शेयर किया. पीआईबी ने अपने ट्विटर लिखा, "जनरल बिपिन रावत का एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर घूम रहा है. उनके द्वारा ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा गया. ये एक फर्जी पत्र है."

इससे पहले साल 2018 में भी पीआईबी फैक्ट चेक ट्विटर हैंडल ने फोटोशॉप की गई एक अखबार की कटिंग को भी खारिज किया था, जिसमें दावा किया गया था कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) परीक्षा" के पैटर्न को फर्जी बताया है. आपको बता दें कि, पीआईबी फैक्ट चेक ट्विटर हैंडल सरकार की नीतियों और योजनाओं पर पर दी गई गलत जानकारियों का फेक्ट चैक करता है.

ये भी पढ़ें

दो दशक के विचार-विमर्श के बाद देश को मिला पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नए साल पर किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, खाते में भेजे जाएंगे 11000 करोड़ रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget