एक्सप्लोरर

कौन हैं अंखी दास, फेसबुक हेट स्पीच मामले में सबसे ज्यादा चर्चा में क्यों है ये नाम?

अंखी दास मूलरूप से पश्च‍िम बंगाल की रहने वाली हैं. दास अक्टूबर 2011 से फेसबुक से जुड़ी हैं. फेसबुक से पहले माइक्रोसॉफ्ट की भारत में पब्लिक पॉलिसी हेड थीं.

नई दिल्ली: फेसबुक की साउथ-सेंट्रल पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अंखी दास ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल यूनिट में कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अंखी को ऑनलाइन पोस्ट और कंटेंट के जरिए कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है. दास फेसबुक में पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर हैं. उनका आरोप है कि एक विशेष राजनीतिक दल के साथ मिलकर कई लोगों ने डब्ल्यूएसजे में छपे एक आर्टिकल के बाद उन्हें टारगेट करना शुरू कर दिया. दास ने उन पर यौन रूप से भी भद्दी टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और उन्हें बदनाम करने के लिए यह किया जा रहा है.

वॉल स्ट्रीट जर्नल में 14 अगस्त को एक लेख प्रकाशित होने के बाद अंखी दास सुर्खियों में आई थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि फेसबुक ने भारत में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सत्तारूढ़ बीजेपी का पक्ष लिया है.

कौन हैं अंखी दास ? अंखी दास मूलरूप से पश्च‍िम बंगाल की रहने वाली हैं. कोलकाता यूनिवर्सिटी के लोरेटो कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद जेएनयू से इंटरनेशनल रिलेशन और पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स की डिग्री ली. दास अक्टूबर 2011 से फेसबुक से जुड़ी हैं. फेसबुक से पहले माइक्रोसॉफ्ट की भारत में पब्लिक पॉलिसी हेड थीं. साल 2004 में दास माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी थी. यहां करीब सात साल सार्वजनिक नीति, कानूनी और कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक के तौर पर काम किया. इस क्षेत्र में उन्हें लगभग 16 साल का अनुभव हैं.

अंखी दास फेसबुक में काम करने के अलावा कॉलम भी लिखती हैं. उनका नाम कुछ अंग्रेजी अखबार और अमरीकी वेबसाइट के कॉलमनिस्ट लेखकों की लिस्ट में है.

फेसबुक और अंखी पर क्या लग रहे हैं आरोप? दरअसल, एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक ने बीजेपी नेताओं के नफरत फैलाने वाले भाषणों को रोकने के लिए कुछ नहीं किया. रिपोर्ट में तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह की एक पोस्‍ट का भी हवाला दिया गया, जिसमें कथित रूप से अल्‍पसंख्‍यकों के खिलाफ हिंसा की वकालत की गई थी. ये भी दावा किया गया कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अंखी दास ने फेसबुक पर बीजेपी से जुड़ी कुछ जानकारी को डिलीट कर दिया.

हालांकि फेसबुक ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा, "हम हिंसा को उकसाने वाले हेट स्पीच और कंटेंट को प्रतिबंधित करते हैं. हम यह देखे बिना इन नीतियों को दुनियाभर में लागू करते हैं कि किसी की क्या राजनीतिक हैसियत है या वो किस दल से जुड़ा है. हम निष्पक्षता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए नियमों को और धारदार बना रहे हैं. साथ ही हम अपनी प्रक्रियाओं की नियमित रूप से ऑडिंटिंग भी करते रहते हैं."

ये भी पढ़ें- Facebook से पूछताछ करना चाहते हैं शशि थरूर, BJP ने कहा- राहुल गांधी का एजेंडा चला रहे हैं जेपी नड्डा ने लगाया राहुल गांधी पर झूठी खबरें फैलाने का आरोप, बताया-‘प्रिंस ऑफ इन्कॉम्पिटेंस’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget