एक्सप्लोरर

6 महीने से परेशान थी महिला, एस जयशंकर ने पद संभालते ही ट्विटर पर दिया मदद का आश्वासन

नए विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की अपील करने वाली महिला पिछले करीब छह महीने से परेशान हैं. वो अमेरिका में रहे रही अपनी छोटी बेटी को वापस लाने के लिए मदद मांग रही हैं.

नई दिल्ली: मोदी सरकार के नए विदेश मंत्री एस जयशंकर पदभार संभालते ही मदद लिए ट्विटर पर आगे आए हैं. भारत में रह रही रिंकी नाम की महिला ने अमेरिका में रह रही अपनी दो साल की बेटी को वापस लाने के लिए आज एस जयशंकर से मदद की गुजारिश की. जिसके जवाब में विदेश मंत्री ने कहा कि आप पूरी जानकारी साझा करें मदद की जाएगी. उन्होंने कहा, ''हमारे राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला इस मामले को देख रहे हैं. आप पूरी जानकारी साझा करें.'' उन्होंने अपने ट्वीट में अमेरिका में भारत के उच्चायोग के ट्विटर हैंडल को टैग किया है.

महिला ने अपने ट्वीट में लिखा था, ''मुझे आपकी मदद चाहिए. मेरी बेटी 2 साल की है. मैं 6 महीने से संघर्ष कर रही हूं. कृपया मेरी मदद करें. मुझसे संपर्क कीजिए. वह अमेरिका में है और मैं भारत में हूं. प्लीज...आपके जवाब की प्रतीक्षा है. ''

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज ने भी ट्विटर के जरिए कई लोगों की मदद की थी. अब एस जयशंकर भी अपने पूर्व बॉस सुषमा स्वराज की राह पर हैं. आज ही पूर्व विदेश सचिव जयशंकर ने ट्वीट कर कहा था कि सुषमा स्वराज जी के पदचिन्हों का अनुसरण कर गौरवान्वित हूं.

नए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर भी संभाला कामकाज

महिला का क्या है दावा? मदद मांगने वाली महिला के ट्विटर हैंडल पर नजर डालें तो वो इसी साल फरवरी में ट्विटर से जुड़ी हैं. जिसके बाद कई दफे उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है. पहला ट्वीट उन्होंने 11 फरवरी को किया जिसमें उन्होंने कहा है कि बेटी को वापस लाने में मेरी मदद करें, वो वहां सुरक्षित नहीं है. एक ट्वीट में उन्होंने नेताओं पर पर गुस्सा भी निकाला है. उन्होंने मदद नहीं मिलने की बात कही है.

उन्होंने एक ट्वीट में कहा है, ''मुझे आपकी मदद चाहिए. मेरी बेटी अमेरिका में है, वह भारत आना चाहती है. मेरे पति ने हमें यूएसए बुलाया था और जब मैं गई और स्नान कर रही थी तो वो मेरी 2 साल की बेटी को लेकर भाग गए. कॉल करने पर पूरी बात बताऊंगी.''

तमाम ट्वीट्स के बाद अब नए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मदद का आश्वासन दिया है. दरअसल, एस जयशंकर ट्विटर पर आज ही सक्रिय हुए हैं. आज उन्होंने अपने पहले ट्वीट में सबसे मिली शुभकामनाओं पर शुक्रिया कहा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शीर्ष पूर्व राजनयिक को विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंप कर सभी को हैरत में डाल दिया था. उन्हें यह जिम्मेदारी सेवानिवृत्ति के करीब 16 माह बाद सौंपी गयी है. जयशंकर जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक विदेश सचिव थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget