एक्सप्लोरर

Explained: कोरोना को लेकर R Value क्या है और क्यों भारत के लिए इसका बढ़ना डराने वाला है?

जुलाई के अंतिम हफ्तों में मामलों का आंकड़ा 30 से 40 हजार के बीच रहा और वायरस से मौतों का सिलसिला जारी रहा. जुलाई में कोरोना से 25 हजार से ज्यादा मौतें हुई.

नई दिल्ली: देश में कोरोना के केस में कमी देखने को मिल रही है लेकिन कुछ राज्यों में अचानक से बढ़ती संक्रमण दर ने चिंता बढ़ा दी है. सरकार भी इसे लेकर अलर्ट हो गई है. देश में रोजोना आने वाले कोरोना के मामले 40 हजार के आसपास हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से 50 प्रतिशत मामले केरल से आ रहे हैं.

केरल में पिछले 24 घंटे में 20 हजार 728 नए केस आए हैं, जबकि इस दौरान 65 लोगों की मौत हो रही है, जबकि कुल सक्रिय केस 1 लाख 67 हजार 379 हो गई है. केरल के अलावा महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सक्रिय केस 78 हजार 962 हैं, कर्नाटक में 24 हजार 144 सक्रिय केस आंध्र प्रदेश में 21 हजार 19 और तमिलनाडु में 20 हजार 524 सक्रिय केस हैं.

कोरोना संक्रमण की R वैल्यू का बढ़ना है असली चिंता
कोरोना के बढ़ते केसों से ज्यादा चिंता की बात है कि कोरोना संक्रमण की R वैल्यू का बढ़ना.  एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति जितने लोगों को संक्रमित करता है इसे R वैल्यू कहते हैं. अगर एक व्यक्ति 1 शख्स को संक्रमित करता है तो R वैल्यू 1 होगी, लेकिन अगर एक शख्स 2 लोगों को संक्रमित करता है तो ये वैल्यू दो होगी.

क्यों बढ़ती R Value ने लेकर सरकार की चिंता बढ़ा दी है 
जिस R Value को लेकर सरकार की चिंताएं बढ़ी हुई हैं. देश में कोरोना की रफ्तार को बढ़ाने में R Value भूमिका निभा चुका है. मार्च 2021 में जब देश में दूसरी लहर पूरे जोरों पर थी तब R Value 1.37 थी. उसके बाद अप्रैल 2021 में जब प्रकोप कम होना शुरू हुआ तब ये वैल्य 1.18 हो गई.  मई 2021 में R Value 1.10, जून 2021 में ये वैल्यू घटकर  0.96 हो गई. लेकिन जुलाई के अखिरी हफ्ते में इसमें बढोतरी शुरू हो गई है और ये 1 पर पहुंच गई है. 

लोग नहीं माने तो जल्द आएगी तीसरी लहर- एक्सपर्ट्स
देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में जुलाई के दौरान कमी आई लेकिन महामारी से मौतों का सिलसिला जारी रहा. हालांकि जुलाई के अंतिम हफ्तों में मामलों का आंकड़ा 30 से 40 हजार के बीच रहा और वायरस से मौतों का सिलसिला जारी रहा. जुलाई में कोरोना से 25 हजार से ज्यादा मौतें हुई. जुलाई में देशभर में 25,281 लोगों ने वायरस से अपनी जान गंवा दी.

डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना को लेकर जिस तरह लापरवाही बरती जा रही है अगर लोग नहीं माने तो तीसरी लहर आने में देर नहीं लगेगी. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि भारत में जुलाई महीने में 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं. इस महीने इसमें और तेजी आने वाली है.

4 घंटों में 40,134 नए कोरोना केस आए
पिछले 24 घंटों में 40,134 नए कोरोना केस आए और 422 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 36,946 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2766 एक्टिव केस बढ़ गए. महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 16 लाख 95 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 24 हजार 773 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल 4 लाख 13 हजार 718 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

ये भी पढ़ें

School Reopening: आज से पंजाब, उत्तराखंड सहित इन राज्यों में खुले स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है अनिवार्य

IAS Success Story: पिता के आखिरी शब्दों ने बदली हिमांशु नागपाल की जिंदगी, तमाम चुनौतियों के बावजूद पहले प्रयास में बने आईएएस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget