एक्सप्लोरर

Explainer: मध्य वर्ग के लिए आफत बनकर आई कोरोना की दूसरी लहर, देश मे ऐसे बढ़ेगा अमीर-गरीब के बीच का फासला

कोरोना वायरस महामारी के बीच देश के मिडिल क्लास परिवारों पर दोहरी मार पड़ रही है. एक तरफ संक्रमण से जान जाने का खतरा तो वहीं दूसरी तरफ भूख से. कोरोना की पहली लहर में महामारी ने करोड़ों लोग गरीबी की तरफ धकेल दिया था वहीं इस दूसर लहर में और भी ज्यादा लोग गरीबी की दहलीज पर खड़े हैं.

कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है. जहां एक तरफ लोग इसके संक्रमण से पीड़ित हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ इस घातक वायरस की चेन तोड़ने के लिए लगे लॉकडाउन और कर्फ्यू से आम आदमी के सामने दो वक्त की रोटी का भी संकट पैदा हो गया है. कोरोना की ये दूसरी लहर मिडिल क्लास परिवारों पर आफत बन कर आई है. इस लहर ने करोड़ों मिडिल क्लास परिवारों को गरीब परिवारों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है. विकराल रूप धारण कर चुकी है इस महामारी के बीच लोगों का जीवन जीना मुहाल हो रहा है. 

पहली लहर ने ही मचा दी थी तबाह
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश के मिडिल क्लास परिवारों का सबसे बुरा हाल है. प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक पहली लहर में तीन करोड़ 20 लाख मिडिल क्लास लोगों को गरीबी बना दिया. अगर दुनिया की बात करें तो करीब पांच करोड़ 40 लाख मिडिल क्लास लोग गरीबी की मुहाने पर खड़े हैं. इस कोरोना के बाद आए चौतरफा संकट पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर तरह से बेहद बुरी खबरें आ रही हैं. इससे भारत की ग्रोथ रुक सी गई है. देश में अब पहले से कहीं ज्यादा असमानता होने की आशंकाएं हैं.

पहली से ज्यादा खतरनाक है दूसरी लहर
CMI के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना की पहली लहर में ऑर्गनाइज्ड और अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर मिलाकर करीब 12 करोड़ लोगों को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा. इसमें करीब दो करोड़ नौकरीपेशा और बाकी लेबर क्लास शामिल थे. वहीं अब दूसरी लहर में ज्यादा त्राही मची है. कोरोना की चेन तोड़ने के लिए ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है. ऐसे में अब हालात के और भी ज्यादा बिगड़ने की संभावना है.

मिडिल क्लास पर सबसे ज्यादा बोझ
कोरोना की पहली लहर में अप्रैल से लेकर जून 2020 के दौरान देश की विकास दर 23.9% नीचे थी. अब इसका बोझ मिडिल क्लास पर पड़ रहा है. पिछले साल मार्च में GST कलेक्‍शन करीब 97 हजार करोड़ था, जो मार्च 2021 में 26 प्रतिशत बढ़कर 1.23 लाख करोड़ हो गया, क्योंकि FMCG कंपनियों ने डेली यूज होने वाले सामान के रेट बढ़ा दिए. इसके अलावा देश में डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. 31 मार्च 2020 को पेट्रोल की औसत कीमत 71.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 64.34 रुपये प्रति लीटर थी, वहीं 31 मार्च 2021 को पेट्रोल 90.82 रुपये और डीजल 81.14 रुपये हो गया. मध्य प्रदेश और राजस्‍थान में तो कीमत 100 के भी पार है. सरकार एक्साइज ड्यूटी कम करने का नाम नहीं ले रही. बिजली के दामों से भी मिडिल क्लास को राहत नहीं है.

"अर्थव्यवस्‍था में सुधार की संभावना बेहद कम"
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के अलावा कई जाने माने अर्थशास्‍त्रियों का मानना है कि अभी अर्थव्यवस्‍था में सुधार की संभावना बेहद कम है क्योंकि भारत में कोरोना वैक्सीन लगाने की दर 9 प्रतिशत से भी कम है. यानी एक दिन में 100 में से महज 9 लोगों का ही वैक्सीनेशन किया जा रहा है. इस गति से भारत में हार्ड-इम्यूनिटी डेवेलप  होने में काफी समय लग जाएगा. जब- जब कोरोना का प्रकोप बढ़ेगा तब-तब अर्थव्यवस्‍था को नुकसान पहुंचता रहेगा. इसके इतर सरकार दावा कर रही है कि कोरोना वैक्सीन लगने के साथ अर्थव्यवस्‍था फिर से पटरी पर आ जाएगी.

ये भी पढ़ें

Coronavirus Third Wave: देश में उठाए जाएं कड़े कदम तो कोरोना की तीसरी लहर से निपटा जा सकता है- सरकार

CM केजरीवाल बोले- दिल्ली के पास बची है 5-6 दिन की वैक्सीन, 18 साल से कम वालों के लिए भी जल्द हो टीकों का इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget