एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल बोले- दिल्ली के पास बची है 5-6 दिन की वैक्सीन, 18 साल से कम वालों के लिए भी जल्द हो टीकों का इंतजाम

Arvind Kejriwal Press Conference Live: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि रोजाना 1 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की कोशिश है कि 3 महीने मेंं टीकाकरण अभियान पूरा कर लिया जाए.

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी जानकारी दी है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने बताया कि इस समय दिल्ली में हर दिन एक लाख लोगों को हर दिन वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है. वैक्सीनेशन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को तीन करोड़ वैक्सीन चाहिए. उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में वैक्सीन की कमी है. इस दौरान उन्होंने बताया कि दिल्ली को अबतक 40 लाख वैक्सीन मिले हैं. अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि आस-पास के लोग भी दिल्ली आ कर वैक्सीन ले रहे हैं.

बच्चों के टीकाकरण पर केजरीवाल की राय

18 साल से कम उम्र के लोगों के टीकाकरण को लेकर उन्होंने कहा, ''सभी विशेषज्ञों और केंद्र सरकार से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द किसी वैक्सीन का इंतजाम किया जाए. आज दिल्ली में हमारे पास 5-6 दिन की वैक्सीन बची है.''

'दिल्ली में वैक्सीन की कमी'

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''आज वैक्सीन की बहुत कमी है, अगर हमें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिल जाए तो हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट करना चाहते हैं. दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के 1.5 करोड़ लोग हैं तो 3 करोड़ वैक्सीन चाहिए. दिल्ली सरकार को अब तक कुल 40 लाख वैक्सीन मिली है.''

उचित मात्रा में मिले वैक्सीन

मुख्यमंत्री ने कहा, ''अगले 3 महीने के लिए हमें 80-85 लाख वैक्सीन हर महीने चाहिए. हम आज रोज एक लाख वैक्सीन लगा रहे हैं, हमें हर रोज 3 लाख वैक्सीन लगानी होगी. हम बड़े आराम से अपनी कैपेसिटी 3 लाख वैक्सीन की कर सकते हैं. केंद्र सरकार से निवेदन है कि हमें उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए.''

सीएम केजरीवाल ने कहा, ''हमने लगभग 100 स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्था की है, आने वाले समय में ये बढ़ाकर 250-300 स्कूलों में कर देंगे. आज दिल्ली में 50,000 वैक्सीन 45 साल से कम उम्र के लोगों और 50,000 वैक्सीन 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को लग रही हैं.''

भारत को सब्सिडी के साथ मिलेंगे कोरोना के 19 से 25 करोड़ वैक्सीन- GAVI 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget