एक्सप्लोरर

Explained: यूपी, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में आज से सख्ती में ढील, इन राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन

राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आज से कोरोना लॉकडाउन में ढील दी जा रही है. वहीं कुछ राज्यों ने अभी खतरे को देखते हुए ढील ना देने का फैसला किया है और लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है. राज्य चरण बद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने की दिशा में बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा समेत कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है तो वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में आज से कोरोना लॉकडाउन में ढील दी जाएगी.

नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर धीरे धीरे कम हो रहा है. इसके पीछे राज्यों की ओर से चरणबद्ध तरीके से लगाए गए लॉकडाउन को बड़ी वजह माना जा रहा है. अब जब कोरोना के नए केस और इससे होने वाली मौतों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है, तब कुछ राज्य सरकारों ने कोरोना लॉकडाउन में धीरे धीरे ढील देने का फैसला किया. वहीं कुछ राज्य अभी भी किसी भी तरह की छूट देने के मूड में नहीं है.

इन राज्यों ने करीब एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है. हरियाणा, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में लॉकडाउन बढ़ा है तो वहीं यूपी और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों ने कर्फ्यू में  शर्तों के साथ ढील देने का फैसला किया है.

हरियाणा, ओडिशा और तेलंगाना में लॉकडाउन बढ़ा, यूपी और जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू में ढील
हरियाणा, ओडिशा और तेलंगाना रविवार को उन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में शामिल हो गए, जिन्होंने कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन को बढ़ा दिया है जबकि उत्तर प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर ने कम उपचाराधीन रोगियों वाले जिलों में पांबिदयों में आंशिक ढील देने की घोषणा की. हालांकि रात्रि कर्फ्यू तथा सप्ताहांत लॉकडाउन लागू रहेगा.

केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा समेत अनेक राज्य जून में एक सप्ताह से 15 दिन तक के लिये लॉकडाउन या पाबंदियों को बढ़ा चुके हैं जबकि दिल्ली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे कुछ प्रदेशों ने नए मामलों में और संक्रमण की दर में गिरावट के चलते पाबंदियों में कुछ छूट देने की घोषणा की है. दुकानों को अधिक घंटों तक खोलने की अनुमति दी गई है. साथ ही कुछ स्थानों पर मॉल को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी गई है. हालांकि शिक्षण संस्थान बंद ही रहेंगे.

दिल्ली में आज से अनलॉक प्रक्रिया शुरू, मेट्रो सेवा अभी बंद
दिल्ली में आज यानी सोमवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई. अनलॉक की प्रक्रिया के पहले हफ्ते में फैक्ट्री और निर्माण गातिविधियों को ही इजाजत दी गई है. हालांकि दिल्ली मेट्रो इस हफ्ते भी बंद रहेगी. गैर जरूरी सेवाओं के लिए कर्फ्यू पहले की तरह 7 जून सुबह 5 बजे तक के लिए जारी रहेगा. फैक्ट्री और निर्माण गातिविधियों से जुड़े लोगों के लिए ई-पास लेना जरूरी है. 

कर्मचारियों और मजदूरों के लिए उनके एंप्लॉयर, कॉन्ट्रैक्टर, मालिकों को ई पास के लिए अप्लाई करना होगा. लॉकडाउन खोलने के संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते शुक्रवार को हमने घोषणा की थी कि निर्माण गतिविधियां और इंडस्ट्री खुल सकती हैं, क्योंकि सबसे गरीब तबका यहीं पर काम करता है. लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा गरीब लोगों को ही दिक्कत होती है. आने वाले हफ्तों में जैसे-जैसे केस कम होते जाएंगे, हम धीरे-धीरे और गतिविधियों को खोलेंगे.

उत्तर प्रदेश में एक जून से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू में ढील
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण के चलते राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू में सुबह सात बजे से शाम बजे तक की ढील दी है और अब शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी. हालांकि, रविवार तक 600 से अधिक सक्रिय मामले वाले 20 जिलों को यह सुविधा नहीं मिलेगी. निषेध क्षेत्र के बाहर एक जून से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक गतिविधियां संचालित होंगी. रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा और इसके साथ ही शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी/ कोरोना कर्फ्यू लागू होगा. इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.

मध्य प्रदेश में एक जून से ‘अनलॉक’ के बावजूद सप्ताहांत में जारी रहेगा लॉकडाउन
मध्य प्रदेश में "कोरोना कर्फ्यू" के प्रतिबंधों में एक जून से चरणबद्ध तरीके से छूट के बावजूद सप्ताहांत के दौरान पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा. गांव, ब्लॉक, वार्ड और जिला स्तर की आपदा प्रबंधन समितियों की शनिवार शाम को डिजिटल बैठक में बताया कि प्रदेश में पांच प्रतिशत से अधिक और इससे कम संक्रमण दर वाले जिलों के लिये ‘अनलॉक’ के अलग-अलग दिशा निर्देश होंगे. कोरोना वायरस के कारण लगे प्रतिबंधों में ढील देने के बावजूद प्रदेश में सप्ताहांत में शनिवार रात दस बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा.

महाराष्ट्र सरकार ने पांबदियों को 15 जून तक बढ़ाया
महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां रविवार को 15 जून तक बढ़ा दीं और यह घोषणा भी की कि कोविड-19 की संक्रमण दर और ऑक्सीजन बिस्तरों की उपलब्धता के आधार पर पाबंदियों में ढील दी जाएगी.

सरकार ने एक आदेश में कहा कि जिन नगर निगमों एवं जिले में संक्रमण की दर 10 फीसदी से नीचे है और ऑक्सीजन वाले बिस्तर 40 फीसदी से कम भरे हैं, उन जगहों पर प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं अन्य सेवाओं का समय सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक किया जा सकता है जो फिलहाल सुबह सात बजे से दोपहर 11 बजे तक ही है.

सिक्किम ने एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया लॉकडाउन
 सिक्किम सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में लागू लॉकडाउन को रविवार को एक और हफ्ते यानी सात जून तक के लिए बढ़ा दिया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलिटेन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के 264 और मरीज मिले हैं जिसके बाद कुल मामले 15,171 हो गए हैं जबकि तीन लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 250 पहुंच गई है. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया. इस बैठक में कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव सुरेश चंद्र गुप्ता और अन्य शामिल हुए थे.

46 दिन में कोरोना के सबसे कम मामले, 24 घंटे में 1.65 लाख नए केस
पिछले 24 घंटों में 1 लाख 65 हजार 553 नए कोरोना केस आए और 3460 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 76 हजार 309 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 1,14,216 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले शुक्रवार को 173,790 लाख और गुरुवार को 186,364 लाख नए केस दर्ज किए गए थे.

पिछले 46 दिन में रविवार को कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं. 29 मई तक देशभर में 21 करोड़ 20 लाख 66 हजार 614 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 30 लाख 35 हजार 749 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 34 करोड़ 31 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से ज्यादा है.

ये भी पढ़ें-
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के हज़ार से कम मामले, 78 मरीज़ों की मौत | आंकड़ों में देखें पिछले 10 दिनों कैसे घटे केस

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार घटी, आज आए 18600 केस, 402 लोगों की गई जान | 15 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Andhra Pradesh Missing Fishermen: बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget