एक्सप्लोरर

ABP Exit Poll: नई दिल्ली में फिर चल सकता है अरविंद केजरीवाल का जादू, 7 से 9 सीटें मिलने का अनुमान

एग्जिट पोल के मुताबिक नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को 49 फीसद वोट पड़े हैं. वहीं बीजेपी को 37 फीसद वोट पड़े हैं. कांग्रेस के खाते में 9 फीसद वोट पड़े हैं.

Exit Poll New Delhi:एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में फिर आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. अरविंद केजरीवाल इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. न्यू दिल्ली ब्यूरोक्रेट्स का इलाका है. एग्जिट पोल की मानें तो बड़ी बढ़त के साथ आम आदमी पार्टी सात से नौ सीटों पर कब्जा जमा सकती है. बीजेपी का आंकड़ा एक से तीन सीटों के बीच रह सकता है. वहीं ग्रेस को निराशा हाथ लग सकती है और उसका खाता खुलता नहीं दिख रहा है. न्यू दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भी विधानसभा की दस सीटें हैं.

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें बीजेपी के सुनील यादव चुनौती दे रहे हैं. नई दिल्ली विधानसभा सीट नई दिल्ली लोकसभा सीट का हिस्सा है. नई दिल्ली विधानसभा सीट 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद अस्तित्व में आई. नई दिल्ली विधानसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद दिल्ली की तात्कालिक सीएम शीला दीक्षित ने यहां से किस्मत आजमाई थी और वह पहली बार वो इस सीट से विधायक चुनी गई.

2012 में आम आदमी पार्टी के बनने के दौरान ही केजरीवाल ने एलान कर दिया था कि वह दिल्ली की सबसे मुश्किल सीट से चुनाव लड़ेंगे. 2013 में अपना पहला चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल को अपना चेहरा बनाया. केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट पर 15 साल दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित को चुनौती देने का एलान किया.

केजरीवाल अपने पहले ही चुनाव में बड़ा उलटफेर करने में कामयाब रहे. केजरीवाल ने 2013 में 53 फीसदी वोट के साथ विजेता बने. शीला दीक्षित को 22 फीसदी वोट मिले और उन्हें करीब 26 हजार वोट से हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता 21 फीसदी वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

2013 और 2015 के मुकाबले इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर केजरीवाल के सामने कोई बड़ा चेहरा नहीं है. केजरीवाल के राजनीतिक कद को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही बड़ा चेहरा पेश करने में कामयाब नहीं हो पाई. बीजेपी के सुनील यादव राज्य की यूथ बीजेपी इकाई के अध्यक्ष हैं, जबकि रोमेश सभरवाल पूर्व में एनएसयूआई के अध्यक्ष रहे हैं.

नई दिल्ली  लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटें

करोल बाग

राजिंदर नगर

मालवीय नगर

पटेल नगर

नई दिल्ली

आर के पुरम

मोती नगर

कस्तूरबा नगर

ग्रेटर कैलाश

दिल्ली कैंट

नई दिल्ली

पार्टी सीट  वोट प्रतिशत
आप 7 से 9 49.0
बीजेपी 1 से 3 37.0
कांग्रेस 0 8.5
अन्य 0 5.5

Exit Poll North West Delhi: उत्तर पश्चिम दिल्ली में 'आप' को जोरदार बढ़त, 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान

Exit Poll South Delhi: दक्षिणी दिल्ली में भी 'AAP' का दबदबा, मिल सकती हैं 7 से 9 सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget