एक्सप्लोरर

Exclusive: ‘राफेल’ में उड़ान भरने के बाद ABP न्यूज़ से बोले राजनाथ- ‘आत्मरक्षा के लिए है ये शक्तिशाली एयरक्राफ्ट’

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल किसी देश पर आक्रमण करने के लिए नहीं है लेकिन दुश्मनों के बीच जरूरी संदेश जरूर चला गया है. उन्होंने कहा कि राफेल एक बेहद शक्तिशाली एयरक्राफ्ट है.

मैरीग्नेक: भारत ने अपनी आत्मरक्षा के लिए राफेल विमान लिया है, किसी देश पर आक्रमण करने के लिए नहीं. लेकिन राफेल के वायुसेना में शामिल होने से भारत के दुश्मनों के बीच एक संदेश जरूर चला गया है. ये कहना है देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जिन्होनें फ्रांस में एबीपी न्यूज‌ से खास बातचीत की.

फ्रांस‌ से पहला राफेल लड़ाकू विमान मिलने, शस्त्र पूजा करने और उसमें उड़ान भरने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि राफेल एक बेहद शक्तिशाली एयरक्राफ्ट है. इसकी जरूरत वायुसेना को एक लंबे समय से थी. इसके भारतीय वायुसेना में शामिल होने से देश की ताकत में बड़ा इजाफा होगा.‌

राफेल विमान में उड़ान भरने के बाद बोले राजनाथ सिंह, ये जिंदगी का बहुत ही अद्भुत क्षण था

राफेल में उड़ान भरने के अपने अनुभव के बारे में राजनाथ सिंह ने कहा कि विमान ने सुपरसोनिक स्पीड से उड़ान भरी थी, लेकिन उन्हें जोखिम उठाने की आदत है. उन्होंने बताया कि पायलट (फिलीप) ने राफेल की मिसाइल सिस्टम्स के बारे में बताया था कि किस तरह ये विमान एक साथ एयर टू एयर और एयर टू ग्राउंड यानि आसमान से सतह पर एक साथ मिसाइल फायर कर सकता है.

बता दें कि पेरिस से करीब 600 किलोमीटर दूर बोर्दू में दसॉ एविएशन के मैरीग्नेक स्थित फैसेलिटी में राजनाथ सिंह ने फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारले और दसॉ एविएशन के सीईओ से भारत का पहला राफेल लड़ाकू विमान लिया.‌ इसके बाद राजनाथ सिंह ने खुद राफेल की शस्त्र-पूजा की. एबीपी न्यूज से बातचीत में राजनाथ सिंह ने बताया कि हर साल दशहरा के मौके पर वे लखनऊ में शस्त्र पूजा करते थे.‌ लेकिन इस बार फ्रांस में होने के चलते उन्होनें ये शस्त्र पूजा राफेल के साथ की क्योंकि वो भी एक अचूक हथियार है.

राफेल मिलते ही गिरिराज सिंह बोले- अब पाकिस्तान पर निर्भर पहला गोला कब खाएगा

शस्त्र पूजा करने के बाद राजनाथ सिंह ने भारत के ही राफेल विमान (आरबी-001) में उड़ान भरी. करीब 35 मिनट तक वे हवा में रहे. भारतीय वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया के नाम के दो अक्षरों से ही राफेल का कॉल-साइन आरबी001 दिया गया है. साल 2016 में जब भारत और फ्रांस ने 36 राफेल फाइटर जेट्स का सौदा किया था तो उपवायुसेना प्रमुख होने के नाते वे इस सौदे के लिए बनी कमेटी के प्रमुख भी थे. इसीलिए उनके सम्मान में फ्रांस नए राफेल की सीरिज को आरबी का नाम दिया है. यानि अब जो राफेल मिलेंगे उनके कॉल साइन ऐसे ही होंगे (आरबी--002 इत्यादि). रक्षा मंत्री ने बताया कि अप्रैल 2021 तक भारत को 18 राफेल लड़ाकू विमान मिल जाएंगे और सभी 36 विमान 2022 तक भारतीय वायुसेना के जंगी बेड़े में शामिल हो जाएंगे.

भारत को दशहरा और वायुसेना दिवस के मौके पर पहला राफेल विमान तो फ्रांस से मिल गया है लेकिन ये विमान अगले साल मई में भारत पहुंचेंगे.‌ क्योंकि इन भारतीय राफेल विमानों पर अभी भारतीय वायुसेना के पायलट्स और वायुसैनिक फ्रांस में ही मई 2020 तक ट्रैनिंग लेंगे. मई 2020 में ये राफेल लड़ाकू विमान अंबाला स्थित गोल्डन एरो स्कॉवड्रन का हिस्सा बनेंगे. राफेल की दूसरी स्कॉवड्रन पश्चिम बंगाल के हाशिमारा में तैनात होगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget