एक्सप्लोरर

Exclusive: राहुल गांधी ने देश को जनेऊ और गैर जनेऊ में बांटा- योगी आदित्यनाथ

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुजरात में बीजेपी के सामने कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि गुजरात देश के लिए विकास मॉडल है. कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, '' गुजरात की जनता कभी भी परिवारवाद और जातिवाद को स्वीकर नहीं करेगी.''

नई दिल्ली: जीएसटी लागू होने के बाद हुए पहले चुनाव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शानदार प्रदर्शन किया है. राज्य के नगर निगम और नगर पालिका चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली. 16 नगर निगम में 14 पर बीजेपी का कब्जा हो गया. इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको विकास की जीत बताया. कहा जा रहा है कि यूपी की इस जीत को बीजेपी अब गुजरात में भुनाएगी. यूपी के नतीजों के बाद सीएम योगी ने एबीपी न्यूज़ को अपना पहला इंटरव्यू दिया. उन्होंने कहा कि अब बीजेपी गुजरात में जीतेगी.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘’कांग्रेस की फितरत है विभाजन...पहले देश का विभाजन किया. फिर आजादी के बाद जाति, क्षेत्र, भाषा, मत और मजहब के आधार पर समाज को बांटां. आज तो उन्होंने जनेऊ और गैर जनेऊ में भी बांट डाला है.’’ उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने कांग्रेस को संदेश दे दिया है. कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, राहुल गांधी को आज मंदिर याद आ रहे हैं.''

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुजरात में बीजेपी के सामने कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि गुजरात देश के लिए विकास मॉडल है. कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, '' गुजरात की जनता कभी भी परिवारवाद और जातिवाद को स्वीकर नहीं करेगी.''

योगी आदित्यनाथ ने इस जीत का सेहरा भी पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सर बांधा. उन्होंने कहा कि जिस परिवारवाद और जातिवाद ने यूपी का बेड़ा गर्क किया हुआ था, पीएम मोदी और अमित शाह जी के नेतृत्व में यूपी की जनता को उससे आजादी मिली है. खुद को पीएम मोदी का सिपाही बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम के आर्थिक सुधारों पर जनता ने मुहर लगाई है. उन्होंने कहा कि जनता ने जो हम पर विश्वास दिखाया है, उससे हमारी जिम्मेदारी बढ़ी है. सूबे के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में प्रदेश में सौ फीसदी सफलता का लक्ष्य है.

जब योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि इस निकाय चुनाव को लेकर आप पर कितना दवाब था, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, मैं कभी दवाब में नहीं रहता और ना ही संतुष्ट बैठता हूं. पीएम मोदी और यूपी जनता ने मुझ पर विश्वास कर के यहां तक भेजा है यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है.''

यहां देखें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू;

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget