एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: पीएम मोदी संग रिश्तों पर नितिन गडकरी ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'वो देश के प्रधानमंत्री...'

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर गडकरी ने कहा कि जब जनता का फैसला आता है वो चाहे हार हो या जीत हो, उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एबीपी न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कई खुलासे किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों से लेकर जातिगत जनगणना के मुद्दे पर नितिन गडकरी ने एबीपी न्यूज की एंकर चित्रा त्रिपाठी के सवालों का खुलकर जवाब दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ना बनने को लेकर विपक्ष के सवालों पर नितिन गडकरी ने कहा कि विपक्ष का तो काम ही है आरोप लगाना. मोदी जी हमारे नेता हैं. हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं. देश के प्रधानमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में ही हम काम कर रहे हैं.

ये पूछे जाने पर कि मोदी सरकार में सब ठीक है कोई दिक्कत नहीं हैं, इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं हैं. मेरे लिए कहीं कोई प्रॉब्लम ही नहीं हो सकती. जब उनसे पूछा गया कि अभी ऐसा क्या है जो वो हासिल करना चाहते हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि मुझे अपने हिस्से का सब कुछ मिल गया. कहीं कोई नाराजगी नहीं है. 

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राहुल गांधी के सवालों पर क्या कहा ?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जब जनता का फैसला आता है वो चाहे हार हो या जीत हो, उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए. चुनाव के नतीजों के बाद आरोप लगाना मुझे ठीक नहीं लगता.

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर नितिन गडकरी ने क्या बताया ?
जातिगत जनगणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना एक अलग विषय है और मैं जिस माहौल में पला बढ़ा हूं, वहां जाति, पथ से कोई बड़ा नहीं होता गुणों से बड़ा होता है. ये बात मैं अपने जीवन में फॉलो भी करता हूं और मैं जातिवाद को नहीं मानता. उन्होंने आगे कहा कि जातिगत गणना करना कोई जातिवाद नहीं है. साथ ही कहा कि अनुसूचित जनजातियों की संख्या कैसे तय हुई, ये भी जनगणना से ही हुई.

ये भी पढ़ें: 

जनगणना को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, मोदी सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget