एक्सप्लोरर

रेप के आरोप पर बोले दाती महाराज- ‘पीड़िता मेरी बेटी, जांच में करूंगा पूरा सहयोग’

25 साल की लड़की ने दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाया है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले दाती महाराज ने उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप की वारदात को अंजाम दिया था.

नई दिल्ली: मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज ने अपने ऊपर लगे रेप के आरोप पर कहा है कि पीड़िता मेरी बेटी की तरह है. उन्होंने कहा है कि मैं ना तो भागा हूं और ना ही भागने वाला हूं. पुलिस को जांच में पूरा सहयोग करूंगा. दाती महाराज ने यह भी कहा है कि मैं सोमवार तक अपने आश्रम की सभी बच्चियों को व्यवस्थित कर पुलिस के पास जाऊंगा. पीड़िता साल 2008 में मेरे आश्रम में आई- दाती महाराज एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में दाती महाराज ने कहा, ‘’मुझे सचिन जैन ने पीड़िता के नाम पर बर्बाद करने की धमकी दी थी. पीड़िता साल 2008 में मेरे आश्रम में आई थी और मैंने उसे पहले बीसीए करवाया फिर जोधपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए भेजा. इतना ही नहीं पीड़िता को अजमेर में मैंने एमसीए भी करवाने भेजा था.’’ 2016 से पीड़िता और उसके परिवार से कोई संपर्क नहीं- दाती महाराज उन्होंने आगे कहा, ‘’पीड़िता मेरी बेटी है और अप्रेल 2016 के बाद मेरा उससे या उसके परिवार से कोई सम्पर्क नहीं हुआ है. पीड़िता ने जिन तारीख़ों के बारे में लिखा है, उन तारीखों के बारे में मैं मेरा कार्यक्रम बनाने वाले लोगों से पूछूंगा.’’ मेरे आर्थिक हालात ठीक नहीं- दाती महाराज जब दाती महाराज से पूछा गया कि आपके ऊपर संगीन आरोप लगे हैं. क्या आप अग्रिम ज़मानत या क़ानूनी मदद के लिए जाएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘’मेरे आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं, लेकिन में कोशिश करूंगा.’’ बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है. दाती महाराज देश से भाग न जाए, इसके लिए लुक आउट सर्कुलर जारी करने की भी तैयारी हो रही है. क्या है मामला? दाती महाराज दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बने मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक हैं. इनपर रेप का आरोप लगा है. 25 साल की लड़की ने दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाया है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले दाती महाराज ने उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप की वारदात को अंजाम दिया था. जिस लड़की ने आरोप लगाया है वो माता-पिता की मौत के बाद सात साल की उम्र से दाती महाराज के पास रह रही थी. वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget