एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: राम मंदिर बनने तक बुलेटप्रूफ कॉटेज में रहेंगे रामलला, जर्मन पाइन से बनेगा

अब तक रामलला टेंट में रह रहे थे. अयोध्या के साधु संत कई बार इसको लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं. अब राम लला के लिए बुलेटप्रूफ कॉटेज बनाया जाएगा. ये कॉटेज जर्मन पाइन से बना होगा.

नई दिल्ली: रामलला को अब एक बुलेटप्रूफ कॉटेज में रखा जाएगा. जब तक मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक रामलला इसी बुलेटप्रूफ कॉटेज में रहेंगे. ये कॉटेज जर्मन पाइन से बनेगा. अयोध्या के साधु संत इस बात की चिंता जताते रहे हैं कि रामलला को टेंट से हटाकर कहीं और शिफ्ट किया जाए. रामलला को ऐसी जगह ले जाया जाए जहां से लोग ठीक से उनका दर्शन कर सकें. उनकी पूजा-अर्चना कर सकें.

कॉटेज का साइज 14x21 होगा

अभी तक जब श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने जाते हैं तो उन्हें लोहे की छड़ों के बीच से रामलला के दर्शन के लिए दो से तीन सेकेंड का वक्त मिलता है. लेकिन अब जब ये कॉटेज बन कर तैयार हो जाएगा तो लोगों को दर्शन करने में भी सहूलियत होगी. कॉटेज का साइज 14x21 होगा.

आज राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक हुई

उधर आज राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक हुई. ये बैठक दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील के परासरण के घर पर हुई. उनका घर को ही राम मंदिर ट्रस्ट का स्थाई पता है. इस बैठक में  के परासरण, महंत नृत्य गोपाल दास, अनिल कुमार मिश्रा, चंपत राय, गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार, महंत दिनेन्द्र दासजी, जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद जी महाराज, धर्मदास जी महाराज, कामेश्वर चौपाल, राजा बिमलेंद्र मोहन मिश्र, अयोध्या के डीएम अनुज झा, पेजावर मठ के पीठाधीश्वर विश्व प्रसन्ना आचार्य स्वामी और गोविंददेव गिरीजी महाराज शामिल हुए.

पांच फरवरी को राम मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाने का एलान किया गया

बता दें कि पांच फरवरी को राम मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाने का एलान किया गया. इसका एलान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में किया था. सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी तक ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया था. पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि था कि रामलला विराजमान की जन्म भूमि पर एक भव्य मंदिर बनेगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget