एक्सप्लोरर

दिल्ली के जाफरपुर कलां में पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश का शक

प्रारंभिक तौर पर ये मामला रंजिश का लग रहा है. पूर्व सैनिक मुकेश के भाई राकेश का आपराधिक रिकॉर्ड है. ऐसा लग रहा है कि हमलावर मुकेश को नहीं बल्कि राकेश की हत्या के मकसद से आए थे.

नई दिल्ली: दिल्ली के जाफरपुर कलां के रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक्स सर्विसमैन मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी. मुकेश उजवा गांव के रहने वाले थे. पुलिस का कहना है कि मुकेश के भाई राकेश का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह इलाके का घोषित बदमाश है. प्रारंभिक तौर पर यह मामला रंजिश का लग रहा है और प्रतीत होता है कि हमलावर मुकेश को नहीं राकेश की हत्या करने के मकसद से आए थे.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें बाइक पर सवार 2 हमलावर दिखाई दे रहे हैं. डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज मिला है. हमलावरों की तलाश की जा रही है.

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार यह वारदात सोमवार शाम की है. मुकेश अपने दोस्तों के साथ फिरनी रोड के नजदीक राजेन्द्र के खेत में बैठा हुआ था. इस दौरान उनके नजदीक एक काले रंग की अपाचे बाइक आकर रुकी. एक युवक बाइक पर बैठा रहा जबकि दूसरा बाइक से उतर कर खेत में उन लोगों के पास गया. उसने राकेश के बारे में पूछा. वहां बैठे सभी लोगों ने बताया राकेश यहां नहीं है. इसी दौरान युवक ने पिस्टल निकाली और मुकेश के ऊपर तीन से चार बार गोली चला दी. इस वारदात के बाद हमलावर खेत से भागते हुए बाइक के पास आया और अपने साथी के साथ फरार हो गया. पीसीआर कॉल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. तभी मुकेश का भतीजा मौके पर आ गया और उसे जिसने घायल नजदीकी अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस घटना के सम्बंध में जाफरपुर कलां थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया है.

राकेश की हत्या के मकसद से आये थे हमलावर

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुकेश का भाई राकेश के सम्बंध गैंगस्टर मंजीत महल से हैं. हमलावर भी राकेश को ही पूछ रहा था. इससे प्रतीत होता है कि हमलावर राकेश की हत्या के मकसद से आये थे. इसके अलावा यह भी सामने आ रहा है कि राकेश और मुकेश की शक्ल भी मिलती है. सम्भव है कि हमलावरों ने मुकेश को ही राकेश समझ लिया और उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने चश्मदीदों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं.

कोलकाता: बंगालियों के शहर में मारवाड़ी साम्राज्य होगा किसके साथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget