एक्सप्लोरर

POK News: 'पीओके अपने आप ही भारत में हो जाएगा शामिल, बस इंतजार करिए', बोले पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह

POK in India Soon: पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) जल्द ही भारत के अंदर आ जाएगा. इसके लिए बस थोड़ा इंतजार करना है.

General VK Singh on POK: केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) अपने आप ही भारत में शामिल हो जाएगा. इसके लिए आपको बस थोड़ा सा इंतजार करने की जरूरत है. दरअसल, राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि पीओके में लोग भारत के साथ विलय की मांग कर रहे हैं. इस मुद्दे पर बीजेपी का क्या रुख है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने पीओके के भारत में विलय की बात कही. 

जनरल वीके सिंह बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के सिलसिले में राजस्थान पहुंच हुए हैं. राजस्थान के दौसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सांसद और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह से पूछा गया कि पीओके के शिया मुस्लिम भारत के साथ सीमा खोलने की बात कर रहे हैं. इस पर आप क्या कहना चाहेंगे? इस सवाल में पूर्व सेना प्रमुख ने कहा, 'पीओके का खुद-ब-खुद भारत में विलय हो जाएगा. आप बस थोड़ा सा इंतजार करिए.' बता दें कि इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. 

जी20 के जरिए भारत ने मनवाया अपना लोहा: जनरल वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में भारत की अध्यक्षता में हुए जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत में जी20 का सफल आयोजन हुआ है, उसने वैश्विक मंच पर भारत की एक अलग पहचान बनाई है. भारत ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि जी20 की तरह का आयोजन पहले नहीं हुआ था और किसी देश ने ये सोचा भी नहीं होगा कि भारत ऐसे सम्मेलन का आयोजन कर सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है. 

पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ हुए लोग

कश्मीरी कार्यकर्ता शब्बीर चौधरी के जरिए शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में इन दिनों पाकिस्तान-विरोधी जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे हैं. पीओके के शहरों, कस्बों और गांवों के निवासी भोजन की कमी, आसमान छूती महंगाई और ज्यादा टैक्स लगाने के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं. जम्मू-कश्मीर के कार्यकर्ता शब्बीर चौधरी ने आम जनता की चिंताओं को उठाया है. उन्होंने पूरे क्षेत्र में हो रहे भारी विरोध प्रदर्शनों के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया है. 

यह भी पढ़ें: G-20 की सफलता देख POK का नागरिक बोला - काश भारत में होता ये हिस्सा भी, कश्मीर बनेगा पाकिस्तान का नारा बेकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
Air India के खतरनाक टर्बुलेंस घटना की जांच करेगी AAIB, 24 लोगों को लगी थी चोट
Air India के खतरनाक टर्बुलेंस घटना की जांच करेगी AAIB, 24 लोगों को लगी थी चोट
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget