एक्सप्लोरर

मायावती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से जवाब मांगा. याचिका मायावती की पार्टी बीएसपी की तरफ से दायर की गई है. मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी. बीएसपी ने भविष्य में बैलेट पेपर से चुनाव कराने या ईवीएम में VVPAT का इस्तेमाल अनिवार्य करने की मांग की है. पार्टी की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील पी चिदंबरम ने ये साफ किया कि वो यूपी/उत्तराखंड में दोबारा मतदान की मांग पर जोर नहीं देना चाहते. बीएसपी के साथ इस मसले पर आज समाजवादी पार्टी नेता अताउर रहमान की भी याचिका सुनी गई. सपा नेता की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल कोर्ट में पेश हुए. इसके अलावा, आज कांग्रेस और टीएमसी ने भी पक्ष बनने की अर्ज़ी लगाई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कई तीखे सवाल किए. जस्टिस जे चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली बेंच ने पूछा, "आपको ईवीएम से क्या दिक्कत है? आप जो कह रहे हैं, उसका आधार क्या है?" वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि दुनिया के ज़्यादातर विकसित देशों में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं होता. इस सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका है. कोर्ट ने वोटिंग के बाद मशीन से पर्ची निकलने की व्यवस्था बनाने को कहा था. उस दिशा में भी ज़्यादा काम नहीं हुआ है. इस पर बेंच ने सिब्बल से पूछा, "क्या ईवीएम सिस्टम उसी पार्टी की सरकार ने लागू नहीं किया जिसके आप सदस्य हैं?" बेंच ने आगे कहा, "हमें इस बात में दिलचस्पी नहीं है कि कौन से देश इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं और कौन नहीं. ईवीएम से चुनाव प्रणाली की बहुत सी बुराइयां दूर हुई हैं." जजों ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां किसी सिस्टम की शिकायत कर सकती हैं. लेकिन कोर्ट उनकी शिकायत से ज़्यादा तरजीह इस बात को देगा कि तकनीकी विशेषज्ञ इस मसले पर क्या राय रखते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget