एक्सप्लोरर

गडकरी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- कांग्रेस भी नहीं समझती कि वह क्या कहते हैं?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ‘गरीबी हटायी जाएगी’ नारे को दोहरा रहे हैं. यह नारा पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिया था और पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इसे जारी रखा.

निरमंद (हिमाचल प्रदेश): केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के लिए भी यह समझ पाना कठिन हो जाता है कि उनके पार्टी उपाध्यक्ष क्या कह रहे हैं? नौ नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले गडकरी बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के सिलसिले में प्रदेश में हैं. अपने भाषण में उन्होंने भ्रष्टाचार और गरीबी दूर करने में ‘नाकामी’ के लिए नेहरू-गांधी परिवार पर भी हमला बोला. सड़क परिवहन, जहाजरानी और जल संसाधन मंत्री ने आरोप लगाया कि गांधी-नेहरू परिवार ने पार्टी नेताओं और उनके परिवारों की गरीबी दूर की. राजनीति में परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गडकरी ने कहा, ‘क्या हमें कोई ऐसा प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है जो प्रधानमंत्री की संतान है. क्या कोई सांसद एक सांसद को जन्म देगा, एक विधायक एक अन्य विधायक को जन्म देगा?’ गडकरी ने झंडुता विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ावा देती है. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी आगे हैं, तो पार्टी कार्यकर्ता क्या करेंगे?’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश का भाग्य नहीं बदल सकती और बीजेपी को हिमाचल प्रदेश में एक मौका मिलना चाहिए. गडकरी ने एक अन्य चुनावी रैली में कहा कि यह चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के बीच नहीं है बल्कि लोगों के भविष्य के लिए है जिन्होंने कांग्रेस सरकार के ‘भ्रष्टाचार’ के कारण परेशानी उठायी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ‘गरीबी हटायी जाएगी’ नारे को दोहरा रहे हैं. यह नारा पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिया था और पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इसे जारी रखा. उन्होंने कहा, ‘हां, वे लोग गरीबी दूर करने में सफल रहे लेकिन वह आम लोगों की गरीबी नहीं बल्कि कांग्रेस के सहयोगियों, परिवारों और नेताओं की गरीबी थी.’ उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने देश के या राज्य के लोगों के बदले अपने परिवारों के विकास पर ध्यान दिया. गडकरी ने राज्य के लोगों को वहनीय परिवहन सुविधाओं का वादा किया और कहा कि लागत कम करने के लिए बिजली से चलने वाली बसें, टैक्सियां, दोपहिया वाहन शुरू किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश बिजली पैदा करता है जिसका उपयोग सार्वजनिक परिवहन के लिए किया जाएगा. यह सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक बसें, टैक्सियां, दोपहिया वाहन शुरू करेगी. इससे पर्यावरण को भी लाभ होगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget