एक्सप्लोरर

ओवैसी के ‘हिटलर’ आरोपों पर EU सांसदों ने कहा- ‘हम नाज़ी नहीं, हमें राजनीति से कोई मतलब नहीं’

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत के संविधान की शपथ लेने वाले सांसदों को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की इजाजत तक नहीं है और यूरोप के सांसदों को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की इजाजत दी जाती है. सरकार किसकी आंखों में धूल झोंक रही है?

नई दिल्ली: यूरोपियन यूनियन के सांसदों के कश्मीर दौरे पर विवाद हो रहा है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने यूरोपियन यूनियन के सांसदों को हिटलर की तारीफ करने वाले लोग बताया है. वहीं ओवैसी के इन आरोपों पर यूरोपियन यूनियन के सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम नाज़ी नहीं हैं. अगर ऐसा होता तो जनता हमें नहीं चुनती. उन्होंने यह भी कहा कि हमें भारत की राजनीति से कोई मतलब नहीं है.

सरकार किसकी आंखों में धूल झोंक रही है?- ओवैसी

दरअसल असदुद्दीन ओवैसी ने यूरोपियन यूनियन के सांसदों के कश्मीर दौरे को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए थे. असदुद्दीन ओवैसी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा, ‘’भारत के संविधान की शपथ लेने वाले सांसदों को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की इजाजत तक नहीं है और यूरोप के सांसदों को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की इजाजत दी जाती है. सरकार किसकी आंखों में धूल झोंक रही है?’’

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, ‘’यह साफ बताता है कि सरकार कश्मीर पर अपनी कहानी बेचने में नाकाम हो रही है, इसीलिए इन निरालों (ईयू सांसदों) को बुलाया गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’ये लोग हिटलर के तारीफ करने वाले हैं. इनको सरकार लाई है. इनको बुलाने वाले कौनसे एनजीओ से ताल्लुक़ रखते हैं?’’

कश्मीर दौरे के बाद EU सांसदों ने कहा, ‘कश्मीर को अफगानिस्तान बनते नहीं देखना, विकास चाहते हैं यहां के लोग’

ओवैसी के हिटलर वाले आरोप पर सांसदों ने कहा, ‘’कश्मीर के बारे में काफी कुछ कहा और लिखा जा रहा है. हमें भारतीय राजनीति से कोई मतलब नहीं है. हम यहां की राजनीति में दखल देने नहीं आए हैं. हम सिर्फ तथ्य जुटाने आए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’हम खुद देखना चाहते थे कि कश्मीर में किस तरह के बदलाव लाए जा रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि हम नाज़ीवादी हैं. अगर ऐसा होता तो जनता हमें नहीं चुनती.’’

सांसदों को एक एनजीओ ने न्योता भेजा था- खुलासा

खुलासा हुआ है कि इन सांसदों को एक एनजीओ ने न्योता भेजा था. माडी शर्मा नाम की महिला ने सांसदों को पीएम से मिलवाने का प्रस्ताव दिया था. माडी शर्मा वूमंस इकोनॉमिक एंड सोशल थिंक टैंक नाम के एनजीओ की प्रमुख हैं. ओवैसी ने कश्मीर में यूरोपियन यूनियन के सांसदों के दौरे के पीछे इसी एनजीओ के होने का जिक्र किया है.

यूरोपीय नेताओं के कश्मीर दौरे को लेकर अब शिवसेना ने उठाए सवाल, पूछा- विदेशी सांसदों की मौजूदगी क्यों?

एबीपी न्यूज ने इस एनजीओ के बारे में जानकारी जुटाई है. इस एनजीओ का नाम ‘द वूमेन्स इकनॉमिक ऐंड सोशल थिंक टैंक’ है. इस एनजीओ की मुखिया हैं माडी शर्मा हैं जो बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में रहनेवाली भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं. माडी शर्मा के ट्विटर हैंडल पर दी जानकारी में ये खुद को 'सोशल कैपिटलिस्ट: इंटरनैशनल बिजनस ब्रोकर, एजुकेशनल आंत्रप्रेन्योर ऐंड स्पीकर' बताती हैं.

दावा है कि माडी शर्मा ने ही यूरोपियन यूनियन के 30 सांसदों को चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिलवाने और कश्मीर ले जाने का न्योता दिया था.

यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 हटने के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला, कुलगाम में 5 गैर-कश्मीरी मजदूरों की हत्या

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान: कुपवाड़ा में की जबरदस्त फायरिंग, एक नागरिक की मौत, 7 घायल

दिल्ली-NCR में खतरनाक प्रदूषण, पराली न जलाने वाले किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार Ind Vs Ban: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, शाकिब पर लगा 2 साल का बैन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाक से बहा खून, छाती में चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती में चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
CJP Protest: ‘भेड़िये से भेड़ की मुलाकात’, जेपी नड्डा के हॉस्पिटल पहुंचने पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का विवादित बयान
‘भेड़िये से भेड़ की मुलाकात’, जेपी नड्डा के हॉस्पिटल पहुंचने पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का विवादित बयान
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget