एक्सप्लोरर

PMC बैंक घोटाला: हजारों करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश, रिकॉर्ड्स में बड़े स्तर पर की थी हेरफेर

EOW Filed Chargesheet : EOW ने अपनी चार्जशीट में बैंक की वित्तीय स्थिति को छिपाने के लिए रिकॉडर्स में बड़े स्तर पर हेरफेर करने और बैंक अधिकारियों के नियमों में घोर उल्लंघन करने का पर्दाफाश किया है.

EOW Reports on PMC Bank Scam : पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing/EOW) की ओर से दायर चार्जशीट और फॉरेंसिक ऑडिटर ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट से घोटाले के गहरे और सुनियोजित षड्यंत्र का खुलासा हुआ है. दस्तावेजों के अनुसार, बैंक अधिकारियों ने नियमों का घोर उल्लंघन करते हुए जानबूझकर अनेक खातों को एनपीए (NPA) घोषित नहीं किया और वित्तीय स्थिति को छिपाने के लिए रिकॉर्ड्स में बड़े स्तर पर हेरफेर की.

नामी कंपनियों को नहीं किया NPA घोषित!

EOW की चार्जशीट में बड़े खुलासे हुए हैं, जिसके मुताबिक कई खातों में ब्याज भुगतान दो तिमाहियों से अधिक समय तक लंबित रहा और उन्हें 31 मार्च, 2019 तक नियमित नहीं किया गया. बैंक ने इन खातों को एनपीए घोषित नहीं किया, जब तक कि RBI ने ऑडिट कर घोटाले का पर्दाफाश नहीं किया.

उदाहरण के तौर पर, Abchal Ship Wreckers Limited का खाता 4 सितंबर, 1998 से एनपीए था, लेकिन 16 अक्टूबर, 2019 तक इसे रिपोर्ट नहीं किया गया. इसी तरह Friends Engineering Corporation का खाता 30 नवंबर, 2002 से एनपीए था, जिसे भी 2019 में रिपोर्ट किया गया. Kanwal Corporation का खाता 24 अप्रैल, 2003 से एनपीए था, पर 2019 तक इसे छुपाया गया.

कुल मिलाकर दर्जनों ऐसे खाते सामने आए जो वर्षों तक अनियमित रहे और बैंक प्रबंधन ने इन्हें जानबूझकर छुपाए रखा.

ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट से हुए चौंकाने वाले खुलासे

  • बैंक की ओर से HDIL और उससे जुड़ी संस्थाओं को दिए गए 41 ऋण खाते 90 दिनों से अधिक समय तक बकाया रहे, पर उन्हें एनपीए घोषित नहीं किया गया.
  • इन खातों पर ₹3271.84 करोड़ का ब्याज बकाया होते हुए भी मार्च 2019 तक बही खातों में दिखाया गया, जबकि RBI के नियमों के अनुसार उसे रिवर्स किया जाना चाहिए था.
  • PMC बैंक की आय को कृत्रिम रूप से बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया, जिससे पांच वर्षों के दौरान लाभांश और अन्य वित्तीय आंकड़े गलत तरीके से प्रस्तुत किए गए.

वित्तीय वर्षों में ब्याज को इस तरह ओवरबुक किया गया

  • 2012-13 में ₹61.83 करोड़
  • 2014-15 में ₹374.75 करोड़
  • 2017-18 में ₹780.51 करोड़

इन आंकड़ों ने बैंक की वास्तविक वित्तीय स्थिति को पूरी तरह से छिपा लिया.

क्या है PMC बैंक घोटाला?

PMC (पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव) बैंक घोटाला वर्ष 2019 में सामने आया. PMC बैंक ने बड़े पैमाने पर नियमों का उल्लंघन किया और अपने खाताधारकों से जानकारी छुपाई.

घोटाले की रकम लगभग 6,500 करोड़ रुपये से अधिक थी.. घोटाले के बाद RBI ने बैंक पर कई पाबंदियां लगाईं, जैसे निकासी की सीमा तय करना. बहुत से आम खाताधारक बुरी तरह प्रभावित हुए.  कई लोगों की जमा पूंजी अटक गई. बाद में जांच एजेंसियों ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया. EOW की ओर से दायर चार्जशीट और ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट अब इस मामले में दोषियों को सजा दिलवाने के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य बन चुके हैं.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget