एक्सप्लोरर

दुनियाभर में एक्स डाउन, ठप पड़ी सर्विसेज, लोग नहीं कर पा रहे पोस्ट, फीड भी गायब

X Down News: अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ठप हो गया है. इसके बाद से करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं.

Social Media Platform X Down: माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) शनिवार (24 मई 2025) की शाम को अचानक ही ठप हो गया. भारतीय समय अनुसार शाम 6:07 बजे से भारत में एक्स डाउन हुआ. एक्स के यूज़र्स को पोस्ट करने, रिफ्रेश करने में समस्या आ रही है. एक्स का सर्वर इस समय पूरी दुनिया में डाउन है.

बीते 48 घंटे में ये दूसरी बार है जब एक्स डाउन हुआ हो. इस आउटरेज का असर ग्लोबल लेवल पर पड़ा है, जिसकी वजह से करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं. भारत में, यूजर्स को प्लेटफॉर्म के स्पेशल फीरचर्स में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा. ‘फॉर यू’, ‘फॉलोइंग’ और ‘नोटिफिकेशन’ पैनल लोड नहीं हो रहे थे और फीड को रिफ्रेश करने पर भी टाइमलाइन अपडेट नहीं हो पा रही. 

इस बारे में मिलीं 5 हजार शिकायतें

रियल टाइम आउटरेज पर नजर रखने वाली लोकप्रिय वेबसाइट डाउनडिटेक्टर.कॉम को दुनिया भर से 5,000 से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें व्यापक तकनीकी समस्या की पुष्टि हुई. डाउनडिटेक्टर पर दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, इस आउटरेज ने खास तौर से एंड्रॉइड और आईफोन पर मोबाइल यूजर्स को प्रभावित किया है और डेस्कटॉप यूजर्स को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इनमें से कुछ रिपोर्टें ऐप खुलने से संबंधित हैं, जबकि 38 प्रतिशत लॉगइन समस्याओं से संबंधित हैं और 18 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि वे वेबसाइट भी नहीं खोल पा रहे थे.

आखिर क्यों हुआ एक्स डाउन?

खबर लिखे जाने तक एलन मस्क या एक्स कॉर्प की ओर से डाउनटाइम के वजह के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह अभी भी साफ नहीं है कि आखिर एक्स अचानक से ठप कैसे हो गया. X एलन मस्क के स्वामित्व वाला एक लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था लेकिन इसे एलन मस्क ने खरीद लिया और बाद में इसे एक्स नाम दिया.

ये भी पढ़ें: भारत की पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक! जम्मू सहित कई जगहों पर अटैक के बीच 8000 X अकाउंट्स किए गए बैन

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget