एक्सप्लोरर

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री पर रोक की मांग, SC ने सुरक्षित रखा आदेश

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुरक्षित रख लिया.

नई दिल्ली: पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है. इलेक्टोरल बॉन्ड के खिलाफ 2018 से कानूनी लड़ाई लड़ रहे एनजीओ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की याचिका में कहा गया है कि इस माध्यम से राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे का स्रोत पता नहीं चलता. कॉरपोरेट कंपनियों से मिलने वाला यह गुप्त दान लोकतंत्र के लिए भी नुकसानदेह है.

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स पहले भी कई मौकों पर इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने की मांग करता रहा है. लेकिन, सुप्रीम कोर्ट इससे मना कर चुका है. एनजीओ की याचिका विस्तृत सुनवाई के लिए लंबित है. 2019 में इसी याचिका को सुनते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया था कि सभी राजनीतिक दल खुद को इलेक्टोरल बॉन्ड से मिले चंदे की जानकारी सीलबंद लिफाफे में चुनाव आयोग को दें. सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक इन लिफाफों को सील ही रखा जाए.

आज एनजीओ की तरफ से पेश वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट से कहा कि उनकी याचिका को विस्तृत सुनवाई के लिए नहीं लगाया जा रहा है. हर बार चुनाव से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री शुरू हो जाती है. इस बार भी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं और एक अप्रैल से इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री शुरू हो रही है. एक बार फिर राजनीतिक दलों को कारपोरेट कंपनियों से गुप्त चंदा मिलेगा. इसकी जानकारी आम लोगों को नहीं हो पाएगी.

याचिका का विरोध करते हुए एटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा, "यह कहना गलत है कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए राजनीतिक दलों को काला धन दिया जाता है. इस तरह का बॉन्ड बैंक से खरीदते समय चेक या ड्राफ्ट से भुगतान किया जाता है. इसलिए, यह पैसा काला धन हो ही नहीं सकता. इलेक्टोरल बॉन्ड के आने के बाद से पार्टियों को इसी के माध्यम से चंदा मिल रहा है. उन्हें नगद चंदा नहीं मिलता."

वकील प्रशांत भूषण ने एक बार फिर जजों को ध्यान दिलाया कि इलेक्टोरल बॉन्ड को लागू करने का कानून फाइनेंस बिल की तरह संसद में पेश किया गया था. इसकी वैधता पर विचार कोर्ट में लंबित है. लेकिन इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह कहना पूरी तरह से सही नहीं है कि दान गुप्त होता है. राजनीतिक दलों को यह पता नहीं चल पाता कि उन्हें चंदा किसने दिया है. सरकार चाहे तो स्टेट बैंक से सत्ताधारी पार्टी को चंदा देने वाले लोगों की जानकारी पा सकती है. इसलिए, या तो इलेक्टोरल बॉन्ड को बंद किया जाए या इसके माध्यम से कौन किसे चंदा दे रहा है, इस जानकारी को पूरी तरह से पारदर्शी कर दिया जाए.

चुनाव आयोग की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी ने कहा कि आयोग इलेक्टोरल बॉन्ड का विरोध नहीं करता, लेकिन इसकी पारदर्शिता को लेकर सवाल हैं. चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली तीन जजों ने भी इस बात पर सवाल उठाया कि इलेक्टोरल बॉन्ड पर खर्च होने वाले पैसे को टैक्स फ्री क्यों रखा गया है? इस बात को कैसे सुनिश्चित किया जाता है कि राजनीतिक दल को जो चंदा मिला है, उसका उपयोग सिर्फ राजनीतिक कार्य के लिए ही किया जा रहा है? हालांकि, इन सवालों पर विस्तार से सुनवाई नहीं हो सकी. कोर्ट ने विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री रोक देने के अंतरिम आवेदन पर सभी पक्षों की दलील सुनी और आदेश सुरक्षित रख लिया.

देश के नए चीफ जस्टिस का नाम तय, जस्टिस एन वी रमना के नाम की सिफारिश कानून मंत्रालय को भेजी गई

परमबीर सिंह की याचिका सुनने से SC का इनकार, महाराष्ट्र के गृह मंत्री के खिलाफ जांच की मांग HC में रखने को कहा

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget