एक्सप्लोरर

'...वो कमियां आगे भी रहेंगी', 3 राज्यों में कांग्रेस की हार पर बोले गुलाम नबी आजाद

Ghulam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार पर कहा कि जब तक कांग्रेस अपनी खामियों को ठीक नहीं करती, वह बीजेपी से नहीं जीत सकती.

Ghulam Nabi Azad On Congress:  तीन राज्यों में बीजेपी को मिली जीत पर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को सलाह दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पार्टी के भीतर मौजूद खामियां दूर करना चाहिए, नहीं तो वह कभी बीजेपी से नहीं जीत सकेगी.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बहुत सारी कमियां थी, जिसके कारण वह बीजेपी का सामना नहीं कर पा रही है. वो कमियां कल भी थी, वे कमियां आज भी हैं और आगे भी रहेंगी. वहीं, इंडिया अलायंस को लेकर आजाद ने कहा कि यह गठबंधन कब तक चलेगा, इसके बारे में कुछ नहीं पता.

मीडिया से बात करते हुए सोमवार (4 दिसंबर) को गुलाम नबी आजाद ने कहा, "कांग्रेस को कई चीजें बदलने की जरूरत है. जब तक पार्टी ऐसा नहीं करेगी तब तक वह बीजेपी को नहीं हरा पाएगी."

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन
5 राज्यों में हुए विधानसभा के परिणाम सामने आ चुके हैं. इन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. कांग्रेस 5 राज्यों में से केवल तेलंगाना में ही सरकार बनाने में सफल रही. वहीं, मिजोरम, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में उसे हार का सामना करना पड़ा. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद वो दोबारा सत्ता में आने में कामयाब नहीं हो सकी. 
  
छत्तीसगढ़ और राजस्थान में गंवाई सरकार
छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार गंवा चुकी कांग्रेस का दोनों राज्यों में प्रदर्शन काफी खराब रहा. राजस्थान में कांग्रेस महज 69 सीटें ही जीत सकी, जबकि बीजेपी ने 115 सीटों पर कब्जा किया. अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो पार्टी ने यहां और ज्यादा खराब प्रदर्शन किया. 90 विधानसभा सीट वाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस महज 35 सीटें ही जीत सकी, जबकि बीजेपी ने 54 सीटों पर बाजी मारी.

तेलंगाना और मध्य प्रदेश में कैसा रहा कांग्रेस का प्रदर्शन?
बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में कांग्रेस 66 सीटों पर ही सिमट कर रह गई, जबकि बीजेपी ने यहां 230 में से 163 सीटें हासिल की. हालांकि, कांग्रेस का परफॉर्मेंस दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में बेहतर रहा, जहां पार्टी ने 64 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल किया.

यह भी पढ़ें- म‍िजोरम में ZPM बनाएगी सरकार, 27 सीटों पर म‍िली जीत, कल होगी व‍िधायक दल की बैठक, सीएम जोरमथंगा का इस्‍तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget