एक्सप्लोरर

Election Commissioner Vivek Joshi: 16 साल हरियाणा और 18 साल केंद्र में सेवा, जानें कौन हैं नए निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी

Election Commissioner Vivek Joshi: हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी अब देश के चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे. अपने 34 साल के कार्यकाल में उन्होंने 18 साल केंद्र सरकार में सेवा दी है.

Election Commissioner Vivek Joshi: हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त बनाया गया है. ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त से मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने के कारण यह पद खाली हुआ था. पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने सोमवार को उनके नाम पर मुहर लगाई. चुनाव आयोग के तीन सदस्यीय पैनल में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू अब चुनाव आयोग की कमान संभालेंगे.

विवेक जोशी 1989 के हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी हैं. तीन महीने पहले ही उन्हें हरियाणा का मुख्य सचिव बनाया गया था. इससे पहले वह सेंट्रल डेपुटेशन पर थे. हरियाणा सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने उन्हें उनके मूल कैडर यानी हरियाणा में वापस भेजा था.

साल 2019 से वह सेंट्रल डेपुटेशन पर थे. इस दौरान उन्होंने पहले गृह मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव और भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के रूप में कार्य किया. इसके बाद वह केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशनभोगी मंत्रालय में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव बने.

सेंट्रल डेपुटेशन से पहले, उन्होंने 2017 से जनवरी 2019 तक हरियाणा सरकार में  विभिन्न पदों पर कार्य किया. इस दौरान वह अंबाला डिवीजन के आयुक्त, प्रिंसिपल रेसिडेंट कमिश्नर (नई दिल्ली) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ भी रहे. जोशी साल 2010 से 2017 तक भी केंद्र सरकार में रहे और वित्त तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम किया.

IIT रूड़की से ग्रेजुएट
विवेक जोशी प्रयागराज के रहने वाले हैं. उन्होंने IIT रूड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड डेवलपमेंट स्टडीज, जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड से इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में अपनी पीएचडी पूरी की. साल 1989 में उन्होंने सिविल सर्विसेज जॉइन की. उन्हें अपने करियर की पहली पोस्टिंग 1991 में हरियाणा के गोहाना में बतौर सब-डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर मिली थी. राज्य में अलग-अलग पद संभालने के बाद साल 2001 में उन्हें पहली बार सेंट्रेल डेपुटेशन पर भेजा गया था.

विवेक जोशी ने अपने करीब 34 साल के कार्यकाल में 16 साल हरियाणा सरकार और 18 साल तक केंद्र सरकार में सेवा दी. वह 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें...

CEC Gyanesh Kumar: इधर मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति, उधर कांग्रेस की आपत्ति; अब सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget