एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: आज चुने जाएंगे दो नए चुनाव आयुक्त, जानिए क्या है नया प्रोसेस, पहले से कितनी अलग

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद इलेक्शन कमीशन में चुनाव आयुक्त के दोनों ही पद खाली हैं. अभी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार चुनाव आयोग के एकमात्र सदस्य हैं.

Lok Sabha Election 2024: दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए आज (14 मार्च 2024) दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति बैठक करेगी. यह मीटिंग दोपहर करीब 12 बजे से शुरू होगी. चयन समिति दो नामों का चयन करने के बाद इन्हें राष्ट्रपति के पास भेजेगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चयन समिति की सिफारिश के आधार पर चुनाव आयोग (ईसीआई) के दो नए आयुक्तों की नियुक्ति करेंगी

सूत्रों की मानें तो बुधवार (13 मार्च) शाम केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में एक सर्च समिति ने बैठक की. इसमें पांच उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार किया गया. हालांकि चयन समिति चाहे तो पैनल में शामिल उम्मीदवारों से अलग भी किसी के नाम का ऐलान चुनाव आयुक्त के रूप में कर सकती है.

अभी दो पद हैं खाली

चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्त के अलावा एक मुख्य चुनाव आयुक्त होते हैं. दरअसल, 14 फरवरी को अनूप चंद्र पांडे चुनाव आयुक्त के पद से रिटायर्ड हुए थे. ऐसे में एक पद खाली था. इधर अरुण गोयल ने भी 9 मार्च को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था. अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के दोनों ही पद खाली हैं. अभी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार चुनाव आयोग के एकमात्र सदस्य रह गए हैं.

पहले ऐसे होती थी नियुक्ति

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयक्तों की नियुक्ति को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार नया कानून बना चुकी है. इसके तहत अब पीएम की अध्यक्षता वाली चयन समिति ही इनका चयन करेगी. इस समिति में पीएम के अलावा एक केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता होंगे. बात अगर पुराने नियम की तरें तो तब चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की सिफारिश राष्ट्रपति की ओर से की जाती थी.

1989 में पहली बार नियुक्त हुए थे दो आयुक्त

पहले चुनाव आयोग में सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त होते थे, लेकिन बाद में इनकी संख्या दो की गई. 16 अक्टूबर 1989 को सबसे पहले दो अतिरिक्त आयुक्तों की नियुक्ति हुई थी. इनका कार्यकाल एक जनवरी 1990 तक चला. बाद में एक अक्टूबर 1993 को दो अतिरिक्त चुनाव आयुक्त की नियुक्ति हुई.

ये भी पढ़ें

BJP 2nd Candidates List: पीयूष गोयल, त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनिल बलूनी समेत बीजेपी की दूसरी लिस्ट के वो नाम जो चौंका रहे सबसे ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget