एक्सप्लोरर

थोड़ी देर में होगा गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान, दो चरण में चुनाव संभव

गुजरात का चुनाव कितना अहम है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं. गुजरात चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज दोपहर 1 बजे गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान करेगा. तारीखों का एलान होते ही गुजरात का चुनावी घमासान और भी तेज हो जाएगा. पिछले कुछ दिनों में गुजरात की राजनीति ने जो करवट ली उसके बाद से देश की निगाहें इस चुनाव पर है. सूत्र बता रहे हैं कि दो चरणों में चुनाव होगा. गुजरात चुनाव में इस बार सीधी टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.

तारीखों में एलान में देरी से विपक्ष का निशाना गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो सकते हैं. चुनाव की तारीखों के एलान में देरी को लेकर विपक्ष लगातार चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा था. चुनाव आयोग ने 12 अक्टूबर को हिमाचल चुनाव का एलान किया था. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 9 नवंबर को होंगे लेकिन गुजरात चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की थी. आलोचनाओं के बीच आयोग ने सोमवार को कहा कि गुजरात में चुनाव 18 दिसंबर से पहले होंगे.

क्यों अहम है गुजरात का रण? गुजरात का चुनाव कितना अहम है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं. गुजरात चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. इस चुनाव में 2019 के चुनाव से पहले मोदी लहर की हकीकत पता चलेगी.

अमित शाह के चुनाव प्रबंधन की भी बड़ी परीक्षा होगी तो दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठ रहे सवालों के जवाब मिलेंगे. GST के बाद पहला चुनाव है इसलिए इसे GST का जनमत संग्रह भी माना जा रहा है.

आंकड़ों के जरिए समझें गुजरात का गणित गुजरात में कुल सीटों की संख्या 182 है, 2012 के विधानसभा चुनाव के परिणाम पर नजर डालें तो बीजेपी को 115, कांग्रेस को 61 और अन्य को 6 सीटें मिली थीं. 2012 के वोट फीसद की बात करें तो बीजेपी को 48%, कांग्रेस को 39% और अन्य को 13 फीसदी वोट मिले थे.

2014 लोकसभा चुनाव परिणाम पर भी एक नजर डाल लीजिए. गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं. बीजेपी के खाते सभी 26 सीटें आईं और 60 फीसदी वोट भी बीजेपी को मिला. कांग्रेस 33 फीसदी वोट तो मिला लेकिन पार्टी उसे सीटों में तब्दील नहीं कर पाई. वहीं के अन्य के खाते में सात फीसद वोट आए.

क्या कहते हैं ओपीनियन पोल? एबीपी न्यूज ने अगस्त 2017 में ओपिनियन पोल कराया था. इसके नजीतों के मुताबिक एक बार फिर गुजरात की सत्ता बीजेपी के ही पास रहने वाली है. बीजेपी के खाते में 144-152 सीटें आने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 26-32 सीटें मिल सकती हैं. तीन से सात सीट पर अन्य कब्जा जमा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget