एक्सप्लोरर

Odisha Elections 2023: क्या ओडिशा में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? आखिर क्यों अटकलें हुईं तेज

Odisha Elections: भारत निर्वाचन आयोग की टीम जल्द ही ओडिशा का दौरा करने वाली है. ऐसे में राज्य में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

Odisha Assembly Elections: इलेक्शन कमीशन (EC) की एक टीम चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए 13 सितंबर को ओडिशा का दौरा करेगी. इस दौरे से राज्य में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) अपने निर्धारित समय से पहले होने की अटकलें तेज हो गई हैं. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) निकुंज बिहारी ढल ने मंगलवार (29 अगस्त) को कहा कि आयोग की टीम के दौरे का समयपूर्व चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है. वहीं, राज्य के तीन प्रमुख राजनीतिक दलों बीजू जनता दल (BJD), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस ने जोर दिया कि राज्य में चुनाव जब कभी हों, वे इसके लिए तैयार हैं. 

'तय समय पर होंगे चुनाव'

बता दें कि, निर्वाचन आयोग की टीम 13 सितंबर को सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेगी. निकुंज बिहारी ढल ने कहा, "अक्टूबर में ईवीएम और वीवीपैट की जांच की जाएगी और यह प्रक्रिया 15 नवंबर तक पूरी हो जाएगी. इस प्रक्रिया या ईसीआई टीम के राज्य दौरे का समयपूर्व चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे."

राजनीतिक दलों, खासकर बीजेपी और कांग्रेस का अनुमान है कि ओडिशा में भी इस साल के अंत में पांच अन्य राज्यों के साथ चुनाव हो सकते हैं. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राज्य के पहले नेताओं में थे जिन्होंने हाल के दिनों में कहा था कि सत्तारूढ़ बीजेडी राज्य में जल्द चुनाव की मांग कर सकता है. 

किसने क्या कहा?

इससे पहले राज्य में 2004 में निर्धारित समय से पहले चुनाव हुए थे. बीजेडी नेताओं ने समयपूर्व चुनाव से जुड़ी अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, उन्होंने कहा कि वे किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार हैं. राज्य सरकार ने अगले साल होने वाले चुनावों से पहले कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है. बीजेडी विधायक डी एस मिश्रा ने कहा, 'हमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि ओडिशा के लोग मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ हैं.'

वहीं, बीजेपी विधायक मुकेश महालिंग ने भी कहा कि उनकी पार्टी किसी भी समय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि चुनाव जब हों, उनकी पार्टी उसके लिए तैयार है. उन्होंने कहा, "लोग समझ गए हैं कि बीजेडी और बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा के अगला चुनाव 2024 में जून से पहले होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: 

INDIA Alliance Meeting: विपक्षी गठबंधन INDIA के पोस्टर पर किन-किन नेताओं की है तस्वीर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget