एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले बयान पर चुनाव आयोग बोला- 'बेबुनियाद और गैर-जिम्मेदाराना आरोप'

संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद चुनाव आयोग ने भी इन आरोपों को खारिज किया और निष्पक्ष कार्य करने का भरोसा दिया.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार की मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया यानी SIR को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी ने कहा, 'वोट चोरी हो रहे हैं और यह ओपन एंड शट केस है.' 

उन्होंने दावा किया कि उनके पास इस मामले में पुख्ता सबूत मौजूद हैं. चुनाव आयोग ने राहुल के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा, 'यह अजीब है कि वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं और अब आयोग व उसके कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया है, यह निंदनीय है.'

राहुल गांधी ने देशविरोधी का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और उनके अधिकारियों पर देशविरोधी काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऊपर से लेकर नीचे तक कोई भी हो, हम आपको छोड़ेंगे नहीं. आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं, ये राजद्रोह है. रिटायर हो या कहीं भी हो, हम आपको ढूंढ निकालेंगे.

राहुल गांधी ने कर्नाटक में सिरे से चुनावी धांधली और 'वोट चोरी' का आरोप चुनाव आयोग पर लगाया है. उन्होंने दावा किया कि उनके पास एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी के पुख्ता सबूत हैं.

चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी के आरोपों पर  चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए कहा,

1. आयोग ने 12 जून 2025 को राहुल गांधी को इस मामले पर मेल भेजा, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए.

2. इसी दिन आयोग ने उन्हें पत्र भी भेजा, जिसका कोई जवाब नहीं मिला.

3. राहुल गांधी ने अब तक किसी भी मुद्दे पर चुनाव आयोग को कोई पत्र नहीं भेजा.

4. आयोग ने कहा- 'यह अजीब है कि वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं और अब आयोग व उसके कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया है.'

5. आयोग ने ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों को नजरअंदाज करते हुए अपने सभी कर्मचारियों से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करने की अपील की है.

6. चुनाव आयोग का कहना है कि बिहार में SIR प्रक्रिया पूरी तरह संवैधानिक प्रावधानों और पारदर्शी नियमों के तहत जारी है.

ये भी पढ़ें:- ट्रंप के बयान पर राहुल गांधी से जुदा है शशि थरूर की राय, बोले- 'हम सब जानते हैं कि...'

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget